पाकिस्तान की चर्चित ट्रांसजेंडर ऐक्टिविस्ट हिना बलोच का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिना ने पाकिस्तानी मर्दों की असलियत और उनकी पसंद को लेकर बेहद सनसनीखेज दावा किया है। हिना का कहना है कि पाकिस्तान का समाज बाहर से जैसा दिखता है, अंदर से वह वैसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने खुलेआम आरोप लगाया कि वहां के मर्द अपनी असली पहचान को दुनिया से छिपाकर रखते हैं और एक झूठी जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के 80 प्रतिशत मर्दों को गे और बाकी के 20 प्रतिशत को बाइसेक्शुअल बताया है।
हिना बलोच ने अपने बयान में बहुत हैरान करने वाले आंकड़े पेश किए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के 80% मर्द 'गे' हैं और बाकी बचे हुए 20% मर्द 'बाइसेक्शुअल' की कैटेगरी में आते हैं। हिना के मुताबिक, पूरे देश में शायद ही कोई ऐसा मर्द होगा जो पूरी तरह से 'स्ट्रेट' हो। उन्होंने दावा किया कि वहां का हर आदमी किसी न किसी रूप में एलजीबीटीक्यू समुदाय से जुड़ा हुआ है लेकिन वे इसे कभी मानते नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में बुर्का पहनकर आई लुटेरी ने मचाया तांडव, ज्वेलरी शॉप और घर को लूटा
भड़क उठीं हिना बलोच
हिना ने अपने बयान में पाकिस्तानी समाज के दिखावे और पाखंड पर भी कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग दिन के उजाले में टीवी चैनलों पर बैठकर या महफिलों में ट्रांसजेंडर समुदाय का मजाक उड़ाते हैं और उन्हें बुरा-भला कहते हैं, वही लोग रात के अंधेरे में अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उनके पास आते हैं। हिना ने सवाल उठाया कि जब इन मर्दों को उनकी जरूरत होती है तब उन्हें कोई परहेज नहीं होता लेकिन दुनिया के सामने वही लोग उन्हें इंसान का दर्जा तक देने को तैयार नहीं होते। उन्होंने इसे वहां के मर्दों की सबसे बड़ी दोगली नीति बताया है।
यह भी पढ़ें: SDM के सामने विधायक के बेटे ने कहा, 'पापा विधायक हैं..', फॉर्च्युनर सीज हो गई
वीडियो पर बढ़ा विवाद
हिना बलोच का यह बेबाक अंदाज अब इंटरनेट पर एक बड़ी बहस का मुद्दा बन गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग हिना की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने समाज का कड़वा आईना सबके सामने रखा है। वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान के कई लोग इस बयान को बेबुनियाद और अपने देश की संस्कृति का अपमान बता रहे हैं। आलोचकों का तर्क है कि बिना किसी ठोस डेटा या सर्वे के पूरे देश की आबादी पर ऐसा कमेंट करना पूरी तरह गलत है। फिलहाल या वीडियो हर प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विष्य बना हुआ है।
