मार्च के महीने में ही इस बार गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कुछ राज्यों में तो मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है और अन्य राज्यों में भी लोगों को अभी से पंखे, कूलर और एसी के सहारे की जरूरत पड़ने लगी है। इस बीच आज सुबह से सोशल मीडिया पर कोहरे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अब इस मौसम में जब ना तो बारिश हो रही है और ना ही सर्दी का मौसम रहा तो ऐसे में कोहरे की यह तस्वीरें हर किसी को हैरान कर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीरें आज सुबह की ही हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों से कोहरे की तस्वीरें आई।
अब लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इस मौसम में कोहरा कैसा आ गया। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह कोहरा नहीं यह प्रदूषण है। सोशल मीडिया पर हर कोई इसे लेकर अपनी राय रख रहा है और इस तरह के मौसम पर हैरानी जता रहा है। सुबह से लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने इलाकों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने भी उत्तर प्रदेश के वीडियो शेयर किए जहां कोहरे की चादर साफ दिखाई दे रही है। कोहरे के कारण विजिबिलिटि कम हो गई है।
यह भी पढ़ें: इंदौर एयरपोर्ट रनवे का पिघल गया डामर, दो उड़ानें भोपाल डायवर्ट
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें
मशहूर पत्रकार रवीश कुमार ने आज सुबह कोहरे की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरठ के लोग ही बता सकते हैं कि ऐसा क्यों हैं? मेरठ से ही किसी ने यह तस्वीर भेजी है। ठीक इसी वक्त की तस्वीर है।'
मनीष दुबे नाम के एक व्यक्ति ने भी कुछ इसी तरह की कोहरे की फोटो शेयर की और पूछा कि क्या आज आपके यहां भी कोहरा पड़ा है।
एक व्यक्ति ने नोएडा की एक इमारत से ली गई तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में आसमान की जगह धुंआ सा दिखाई दे रहा है। उस व्यक्ति ने लिखा, 'यह नोएडा है। यहां कोई बमबारी नहीं हुई, कोई युद्ध नहीं चल रहा फिर भी आसमान ही नहीं दिखता। ना यह कोहरा है, न धुन्ध और ना यह ठंड का मौसम ही है।'
यह भी पढ़ें: बिहार में चीनी मिलों को नई रफ्तार, इंसेंटिव पॉलिसी के तहत 25 मिलें होंगी शुरू
कोहरा या प्रदूषण?
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस को रही है कि क्या यह कोहरा है या फिर प्रदूषण। आमतौर पर इस महीने में कोहरा देखने को नहीं मिलता और खासकर तब जब तापमान लगातार बढ़ रहा हो। इसी बता को सामने रखते हुए ओपन लैटर के नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले मशहूर यूट्यूबर कुनाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'तापमान 33 डिग्री है और AQI 94 है, तो यह कोहरा कैसे हो सकता है?'
