नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल एंट्रेस एग्जाम नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इससे पहले एनटीए ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी और आज  छात्र नीट परीक्षा के लिए अपना हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड  डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए की तरफ से नीट यूजी एडमिट कार्ड ऑनलाइन निकालने का लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया है। 

 

इससे पहले एनटीए ने 22 अप्रैल को एक बयान जारी कर बताया था कि नीट यूजी के एग्जाम सेंटर की डिटेल्स के साथ एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड में छात्र का एग्जाम किस शहर में और किस सेंटर में है इसके बारे में जानकारी दी गई है। इससे पहले सिटी सिटी इंटिमेशन स्लिप में सिर्फ परीक्षा के शहर के बारे में जानकारी दी गई थी। 

 

यह भी पढ़ें: M. Sc. जैसे कोर्स में भी जीरो एडमिशन, कर्नाटक में ऐसा क्यों होने लगा?

 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले NTA की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Download NEET (UG) 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालें। 
  • सबमिट करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 
  • इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एडमिट कार्ड के कम से कम दो कलर प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
  • एग्जाम सेंटर में एंट्री के समय इसकी जरूरत पड़ेगी। 

NTA ने क्या बताया?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में बहुत सारे छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनटीए ने बताया कि अब तक 11 लाख से ज्यादा छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। एनटीए ने बताया कि अभी वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की वजह से आप में से कई लोगों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यह एक सामान्य बात है। इसके साथ ही सुझाव देते हुए बताया कि अपने ब्राउजर पर कुकीज क्लियर करें, इनकॉगनिटो मोड में लगाएं, एक से ज्यादा ब्राउजर का इस्तेमाल करें और अगर फिर भी डाउनलोड ना हो तो बेहतर इंटरनेट कनेक्शन के साथ फिर से कोशिश करें। 

 

यह भी पढ़ें: CUET-PG का स्कोर कम है तो ना हों परेशान, अभी भी मौजूद हैं कई विकल्प

 

इन बातों का रखें ध्यान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा कि अगर आपको अभी भी परेशानी हो रही है, तो घबराएं नहीं,  हमारे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या अपने एप्लीकेशन नंबर के साथ हमें ईमेल लिखें। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। सभी छात्रों को सलाह है कि वह अपने एडमिट कार्ड में अपनी डिटेल्स चेक कर लें और इस पर दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।