उत्तर प्रदेश 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित हो गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र-छात्राएं इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं।
इस साल कुल 53,37,778 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 27,61,696 छात्र कक्षा 10वीं और 25,76,082 छात्र कक्षा 12वीं के थे। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चली थी और पूरे प्रदेश में 8000 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें: 10वीं के बाद 12वीं नहीं यह कोर्स दिलवा सकते हैं जल्दी नौकरी? जानिए हर एक डिटेल्स
रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं। होम पेज पर 'UP Board Result 2026' लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें।
सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट करा लें।
अगर इंटरनेट न हो तो कैसे देखें?
आप रिजल्ट SMS से भी देख सकते हैं। कक्षा 12 के लिए UP12 अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें। कक्षा 10 के लिए UP10 अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें।
अगर नबंर कम आए हों तो क्या करें?
रिजल्ट में अंक कम आने पर निराश न हों। बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प दिया है, जिसमें छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए UP में निकली एक्साइज कॉन्सटेबल की भर्ती, कैसे मिलेगी नौकरी?
डिजीलॉकर से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
12वीं के छात्र अपना डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप या वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। UPMSP की वेबसाइट पर पहले भारी ट्रैफिक की वजह से साइट डाउन होने की खबर भी आई थी, लेकिन अब छात्र अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
