आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं कबीर चुनाव प्रचार के दौरान एक शख्स से उलझ पड़े। वह बाइक सवार शख्स को दौड़ाने लगे और गाली देने लगे। हुआ यू्ं कि वह चुनाव प्रचार के लिए पद यात्रा कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार शख्स आया। शख्स ने उनके नजदीक बाइक रोकी। वहां से चोर-चोर कहकर चिल्लाने लगा। 

हुमायूं कबीर इसे सुनकर तिलमिला उठे। उन्होंने उस शख्स को गालियां दी, दौड़ा लिया। वह शख्स भाग निकला। हुमायूं कबीर के समर्थक भी इस दौरान असहज नजर आए। वह शख्स बार-बार उन्हें चोर कहता रहा। वहां मौजूद लोगों ने उसे गालियां दीं और वह बात में चला गया। 

यह भी पढ़ें: '20 साल विपक्ष में रह लेंगे लेकिन...', हुमायूं कबीर पर बोले अमित शाह

बाइक सवार चोर बताकर भाग गया

बाइक सवार एक तरफ हुमायूं कबीर को चोर बता रहा था, बार-बार इसे रिपीट कर रहा था, तभी हुमायूं कबीर आए और कहने लगे कि तू तृणमूल कांग्रेस का चोर है। दोनों के बीच तीखी बहस हुई, सुरक्षाकर्मियों के आने के बाद कुछ मामला शांत हुआ। 

हुमायूं कबीर चौतरफा क्यों घिरे हैं 

तृणमूल कांग्रेस छोड़कर अपनी नई पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में हुमायूं कबीर बीजेपी के बड़े नेताओं से अपने संबंध बताते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

वीडियो में वे शुभेंदु अधिकारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा समेत पीएमओ के साथ भी अपनी नजदीकी का जिक्र कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया है। पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वीडियो जारी किया और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से इसकी जांच की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, अकेले लड़ेंगे बंगाल चुनाव

TMC हुमायूं कबीर को क्यों घेर रही है?

तृणमूल का आरोप है कि यह ममता बनर्जी को चुनाव में हराने की साजिश का हिस्सा है। पार्टी के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हुमायूं कबीर बीजेपी के साथ मिलकर अल्पसंख्यक वोटों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।


BJP कनेक्शन वाले वीडियो पर क्या बोले हुमायूं कबीर?

हुमायूं कबीर ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है, जिसका मकसद उन्हें बदनाम करना है। कबीर ने टीएमसी नेताओं पर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी भी दी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी मुसलमानों के वोट खोने से डर रही है, इसलिए ऐसा फर्जी वीडियो जारी करके मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

यह भी पढ़ें: जैसे-जैसे हुमायूं कबीर की बनेगी बाबरी मस्जिद, वैसे TMC को लगेगा झटका?

क्या है हुमायूं कबीर की राजनीति?

हुमायूं कबीर ने पिछले साल तृणमूल कांग्रेस से निलंबित होने के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी नाम से अपनी नई पार्टी बनाई थी। बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह सस्ता हथकंडा है। बीजेपी प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि टीएमसी जानती है कि इस बार वह सत्ता में नहीं आ पाएगी, इसलिए ऐसी अफवाहें फैला रही है।