टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में खुलासा किया था कि वह गौरव खन्ना से तलाक लेने वाले हैं। इस बात ने लोगों को हैरान कर दिया था। आकांक्षा ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। शो पर उन्होंने अब बताया कि तलाक के बाद वह अब अलग रहने का प्लान बना रही है।
पामेला से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, 'मैंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली। मैं जब 24 साल की थी तब शादी हो गई थी।' पामेला ने आगे कहा, 'तुम अभी भी यंग हो और तुम जरूर कोई मिल जाएगा।' आकांक्षा ने आगे कहा, 'मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि अब मेरा हो गया है लेकिन पहली बार मैं अकेले रहने वाली हूं, इस बार न अपने पिता के छत के नीच और न ही पति के छत के नहीं। मेरा अब अपना घर होगा। मैं अपनी जिंदगी अकेले अपने हिसाब से चलाऊंगी।'
यह भी पढ़ें: 'पिछला शो रोटियां बेलकर जीता था', शिल्पा शिंदे पर फूटा आकांक्षा चौधरी का गुस्सा
बाइसेक्सुअल हैं आकांक्षा चमोला
शो में आकांक्षा ने स्वीकार किया था कि वह बाइसेक्सुअल हैं। उन्होंने कहा था, 'मुझे लड़कियां पसंद है। मैं उनके तरफ आकर्षित होती है। मुझे लगता है कि वह मेरा सेफ स्पेस है। जब मैं बड़ी हो रही थी तो मुझे लगता था कि हमारा समाज में पुरूषों को वर्चस्व है तो हमेशा आप मम्मी और बहनों की तरफ जाते हो, कहीं न कहीं जो कंफर्ट जोन उनसे मिलता है। मुझे उनकी फेमिनाइन एनर्जी से प्यार है। मुझे उनके साथ कंफर्ट फील होता है। ऐसी समाज में रहते है जहां लोग बोलते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं रह सकती, जेलेसी होती है या कंपटीशन होता है। मेरे में ये सब नहीं था, मेरे लिए सभी लड़कियां खूबसूरत है। यह टैग समाज ने दिया है लेकिन मेरे लिए यह प्यार है।'
गौरव खन्ना से क्यों लिया तलाक?
आकांक्षा ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा था, 'गौरव बच्चे चाहता था, मैं उसे नहीं दे सकती हूं। मेरे अंदर माां बनने का भाव नहीं है। मैंने उसे बहुत पहले ही बोल दिया था। जब मुझे ऐहसास हो गया था कि मैं इस चीज के लिए बनी नहीं हूं तभी बोल दिया कि मैं नहीं करने वाली हूं। हमारी इस पर बात चीत भी हुई थी। मैंने उससे कहा था कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहते हो तो कोई दिक्कत नहीं। लोग शादी इसलिए करते हैं, सच बोलूं तो। 99 % लोग इसलिए शादी करते हैं क्योंकि उन्हें बच्चे चाहिए होते हैं, परिवार को आगे बढ़ाना होता है वरना आप शादी क्यों करोगे।'
यह भी पढ़ें: 'बहुत पैसा नहीं मिलता था', हेमा मालिनी नहीं थी हाईएस्ट पेड ऐक्ट्रेस
आकांक्षा ने 'संतोषी मां', 'ये है आशिकी' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है। आकांक्षा ने 2016 में गौरव खन्ना को डेट करना शुरू किया था। डेटिंग के कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी।


