'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के बीच में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार शो में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी शामिल हुई हैं। वह अपने झगड़ों की वजह से चर्चा में हैं। शो में काजी तौकीर और यंग डीएसए की टीम के बीच में Diss बैटल चल रहा है। सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को रोस्ट किया लेकिन रीति ने टास्क के दौरान सभी हदें पार कर दी।

 

टास्क के दौरान रीति तिवारी, उदिति सिंह और रीति तिवारी के बीच मुकाबला होता है। काजी ने बहुत ही तहजीब के साथ खिलाड़ियों को रोस्ट किया है लेकिन जब रीति की बारी आई तो उन्होंने सारी हदें पार कर दी।

इतना ही नहीं रीति ने काजी को गाली दी और उनका नाम उदिति के साथ जोड़ते हुए अपशब्द कहे। इसको सुनने के बाद उदिति वहां से उठकर चली जाती है।

 

यह भी पढ़ें: 2 बच्चे हैं फिर विवेक ओबेरॉय ने सहारा शाह को गोद क्यों लिया था?

रीति तिवारी ने पार की हदें

रीति की बात सुनकर काजी भी अपना आपा खो देते हैं। वहीं रीति अपनी गलती समझने के बजाय उल्टा काजी तौकीर को सुनाने लगती है। रीति ने कहा, 'काजी को मुद्दा मिल गया है। वे ये बातें उछालकर फुटेज ले रहे हैं।' दोनों के बीच में जमकर बहसबाजी होती है।

 

 

काजी ने कहा, 'रोस्टिंग की लिमिट होती है। ये बहुत गंदी हरकत है। ये सब सुनकर मेरा खून गरम नहीं होगा?' उन्होंने आखिर में कहा, 'ये आपके लिए है मनोज तिवारी दी। आपकी बेटी को देखो। ये सही नहीं है।'

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी जासूस बना हिंदुस्तानी देशभक्त, कॉमेडी ड्रामा है आयुष्मान की Udta Teer

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं रीति

रीति तिवारी को उनकी भाषा की वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है वह अपने पिता का नाम खराब कर रही हैं। कुछ लोगों के कहना है कि इस बार सलमान रीति की क्लास लगाएंगे। कुछ लोगों ने कहा कि मनोज तिवारी ने मर्यादा के साथ गेम खेला था। वहीं रीति की गेम बिल्कुल अलग है।