'मुहाफिज' एक ऐसा सीरियल है, जिसकी स्टोरी देखने के बाद कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि यह सीरियल हिंदी फिल्म 'बॉडीगार्ड' से कॉपी है। पाकिस्तानी सीरियल की कहानी को लेकर पहली बार कॉपी का आरोप नहीं लगा है। इससे पहले भी पाकिस्तान के कई सीरियल टीवी पर ऑन एयर हो चुके हैं, जिनकी कहानी पर कॉपी करने का आरोप लगा था। इसके बावजूद उन सिरियल को पाकिस्तान के दर्शकों के बीच लोकप्रियता मिली थी।
पाकिस्तानी ड्रामा 'मुहाफिज' जून महीने में रिलीज हुआ था, जिसके एक-एक एपिसोड और प्रोमो देखने के बाद लोगों ने इसकी कहानी को बॉलीवुड से मिलता-जुलता माना है। इससे पहले 'नूर उल ऐन', 'मोहब्बत तुझे अलविदा', 'नाजो' और 'कोई नहीं अपना' जैसे सीरियल्स की कहानी को लोग हिंदी फिल्मों की कहानी से जोड़ते हैं। अब सवाल उठता है कि इन सीरियल्स की कहानियों को कौन-सी हिंदी फिल्म की कॉपी माना जाता है। आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: '10 करोड़ की गाड़ियां और 10 रुपये का हेयरकट', समय रैना ने लिए सौरव जोशी के मजे
सीरियल्स पर भी लगा कॉपी का आरोप
'मुहाफिज' में मिलती है 'बॉडीगार्ड' की झलक
'मुहाफिज' सीरियल में जवार नाम के एक सख्त और वफादार व्यक्ति को दिखाया गया है, जो पारस नाम की जिद्दी लड़की का बॉडीगार्ड है। सीरियल की पूरी कहानी जवार और पारस के इर्द-गिर्द घूमती है। भारत में 2011 में सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी भी इसी प्रकार की थी। इस वजह से लोग 'मुहाफिज' को 'बॉडीगार्ड' फिल्म से प्रेरित मान रहे हैं।
'नूर उल ऐन' सीरियल
पाकिस्तान के 'नूर उल ऐन' सीरियल को हिंदी फिल्म 'साथिया' से प्रेरित माना जाता है। यह सीरियल 2018 में पाकिस्तान के टीवी चैनल पर टेलीकास्ट हुआ था। उस समय यह सीरियल पाकिस्तान के लोकप्रिय सीरियल्स में से एक माना जाता था, जिसकी कहानी और सीरियल के किरदार निभाने वाले हर एक्टर को पसंद किया गया था।इस सीरियल की मुख्य किरदार नूर उल ऐन थी, जिसका किरदार सजल अली ने निभाया था। इसके अलावा इमरान इस सीरियल में खिजर का किरदार निभा रहे थे।
यह भी पढ़ें: CINTAA में 11 सदस्यों ने दिया एक साथ इस्तीफा, पूनम और पद्मिनी पर लगे आरोप
जिस प्रकार रानी मुखर्जी और विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'साथिया' में दिखाया गया है कि लड़का-लड़की पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। इसी कहानी से प्रेरित होकर पाकिस्तान के निर्देशक सरमद सुल्तान खोसात ने 'नूर उल ऐन' सीरियल की कहानी गढ़ी थी, जिसमें दिखाया गया कि दो व्यक्तियों को पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया, जिसके बाद प्यार के लिए दोनों अपनी जिंदगी बदल लेते हैं।
'मोहब्बत तुझे अलविदा' ड्रामा
इस ड्रामा की कहानी भारत की सुपरहिट फिल्म 'जुदाई' से मिलती-जुलती है। जैसा कि अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'जुदाई' में दिखाया गया है कि रुपये के लालच में एक पत्नी अपने पति को बेच देती है। उसी प्रकार 'मोहब्बत तुझे अलविदा' सीरियल में उल्फत नाम की महिला अपने पति को बेच देती है, जिसके बदले वह लाखों रुपये हासिल करती है।
यह भी पढ़ें: खून, खराबा और एक्शन, 'टॉक्सिक' का ट्रेलर लोगों को कैसा लगा?
'कोई नहीं अपना'
इसी सीरियल की कहानी को आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' का रीमेक माना जाता है। एक तरफ आमिर खान की फिल्म में एक लव पार्टनर की कहानी को दिखाया गया है, जिन्हें जल्द ही प्यार हो जाता है, लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच दरार आ जाती है। जहां एक तरफ पति अपने करियर पर फोकस करने लगता है। इसी दरार की वजह से दोनों अलग हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी सीरियल 'कोई नहीं अपना' में भी यही कहानी दिखाई गई है। हालांकि, इस सीरियल में पति-पत्नी के तलाक के बाद बच्ची की कस्टडी की कहानी भी दिखाई गई है।
