'द अलायंस' के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर नया रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' आ रहा है। यह शो 26 सितंबर से ऑन एयर हो रहा है। इस बार के शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। शो के पिछले सीजन अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था।

 

शो के नए सीजन में 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे जिन्हें रूलर्स और वर्कर्स की श्रेणी में बांटा जाएगा। इस साल टीवी, सोशल मीडिया और राजनीति के क्षेत्र से कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं। इस लिस्ट में करण पटेल, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौहर चौधरी समेत कई अन्य लोग नजर आने वाले हैं। हम आपको 'राइज एंड फॉल 2' के विवादित कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं। इन कंटेस्टेंट्स की गेम को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर' में मोहित मलिक को कैसे मिला था बिरजू लोहार का रोल?

'राइज एंड फॉल 2' के विवादित कंटेस्टेंट्स

स्वरा भास्कर

 

स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह कई बार ऐसे बयान दे चुकी हैं जिन पर खूब विवाद हुआ था। हाल ही में उन्होंने 'पद्मावत' में दिखाए जौहर के सीन को लेकर विवादित बयान दिया था। इससे पहले वह टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में पति के साथ नजर आई थीं। उन्होंने 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु', 'नील बटे सन्नाटा' समेत कई फिल्मों में काम किया है।

 

काजल राघवानी

 

भोजपुरी स्टार काजल राघवानी हाल ही में रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आई थीं। शो पर उन्होंने आम्रपाली दुबे, निरहुआ और पवन सिंह को लेकर कई विवादित बयान दिए थे। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। 

 

मनीष कश्यप

 

पॉपुलर यूट्यबर मनीष कश्यप को बिहार के बेटे के नाम से जाना जाता है। उन पर अलग-अलग मामलों में कई केस दर्ज है। उनके इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स है।

 

तेज प्रताप यादव

 

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह इसी साल जियोहॉटस्टार के रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आए थे। अब वह अमेजन प्राइम वीडियो के शो 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आएंगे।

 

यह भी पढ़ें: कुशाल तंवर ने 'बिग बॉस 20' में खोला शादी का राज, दर्शक हुए हैरान

 

शहजाद पूनावाला

 

बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पहली बार किसी रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। इससे पहले लोगों ने उन्हें न्यूज चैनल की डिबेट में देखा है। अब दर्शक उन्हें गेम शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।


निहारिका तिवारी

 

निहारिका तिवारी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 'स्प्लिट्सविला 16' में निहारिका और सौरभ बेदी की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। निहारिका तिवारी और उर्फी जावेद के बीच में विवाद हुआ था। वह 'रोडीज' में भी नजर आ चुकी हैं। अब वह 'राइज एंड फॉल 2' में दिखाई देंगी।