टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने इस साल जून के महीने में चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का झूठा केस किया था। उनके इस खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया। इस वजह से शिल्पा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अब उन्होंने रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है।
शो में आने के बाद उन्होंने खुद पर लगे आरोपों का बचाव किया। उनसे कंटेस्टेंट्स ने पूछा कि जिस प्रोड्यूसर पर आपने आरोप लगाया था, उसके साथ दोबारा काम क्यों किया?
यह भी पढ़ें: 'शादी से पहले प्रीनअप एग्रीमेंट करा लो', सेलिना की लड़कियों से अपील
प्रोड्यूसर पर किया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस
शिल्पा ने कहा, 'वह प्रोड्यूसर मेरे पास आकर गिड़गिड़ाने लगा। भले ही मैंने उस पर झूठा आरोप लगाया था लेकिन मेरे उसके साथ रिलेशन अच्छे थे।' वह योगेश रावत और रियाज अली को अपना पक्ष समझाते हुए नजर आईं। योगेश ने कहा कि मुझे तो वह गलत लगी। वहीं रियाजा का कहना था कि इस तरह का आरोप एक आदमी की जिंदगी बर्बाद कर सकता है।
शिल्पा ने अपना बचाव करते हुए कहा, 'मैंने साम, दाम, दंड और भेद सब किया। मैंने कानून का गलत इस्तेमाल नहीं किया। अगर आप कहते हैं कि मैंने कानून को थोड़ा सा मोड़कर अपने फेवर में किया तो आप वहीं लोग है जो एक महिला की मौत पर मोमबत्ती जलाते और कहते वह अपने लड़ी नहीं। वह मेरे साथ अच्छा है। 9 साल के बाद मुझे गिड़गिड़ाके वापस शो में लिया? क्यों लिया?' योगेश ने उनकी बात सुनने से मना कर दिया तो उस पर शिल्पा ने कहा, 'मैं सही थी, तुम अभी बच्चे हो। यह ऐहसास तुम्हें तब होगा जब कभी तुम्हारे साथ ऐसा होगा।'
'भाभी जी पर हैं' के मेकर्स से हुआ था शिल्पा का झगड़ा
2016 में शिल्पा का 'भाभी जी पर हैं' के प्रोड्यूसर के साथ बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। प्रोडक्शन हाउस का कहना था कि शिल्पा बहुत ही अनप्रोफेशनल है। वहीं शिल्पा ने आरोप लगाया था कि उन्हें पेमेंट नहीं मिली है, उन्हें सेट पर उत्पीड़न झेलना पड़ा है। एक साल बाद शिल्पा ने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया था जिसके बाद कोर्ट के बाहर दोनों पक्षों के बाद विवाह सुलझ गया था।
यह भी पढ़ें: 'CM का बेटा है इस टैग को हटाने में लगे 23 साल', रितेश ने लॉक अप 2 में बताया दर्द
उन्होंने हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट पर बताया कि प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया था। मैंने यह केस इसलिए किया था क्योंकि उस समय मेरे पास रास्ता नहीं बच गया था। सभी दरवाजें बंद हो गए थे। हालांकि इस मामले को कोर्ट के बाहर सुलझा लिया गया था। मेरे सभी पेमेंट मिल गई थी और दोनों पार्टियों के बीच समझौता हुआ था कि इस केस के बारे में पब्लिक में कभी बात नहीं होगी। पॉपुलर शो में शिल्पा 'अंगूरी भाभी' का रोल निभाती थीं। उन्हें शुभांगी अत्रे ने रिप्लेस किया था और 9 साल बाद शिल्पा शिंदे ने दोबारा से अंगूरी भाभी के किरदार में फिर से वापसी की।


