डोनाल्ड ट्रंप पर डेमोक्रेटिक पार्टी ने बेहद संगीन आरोप लगाया है। 53 पन्नों की अपनी रिपोर्ट में हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के डेमोक्रेट्स ने खुलासा किया कि पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्राइस केउल ने ट्रंप पर रेप का आरोप लगाया है। केउल ने पहले खुलासा किया था कि साल 1993 में डोनाल्ड ट्रंप ने गलत तरीके से छुआ था। उन्होंने अब कहा कि उस दौरान ट्रंप ने उनके साथ रेप भी किया था। हालांकि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने डेमोक्रेट्स के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी लोगों का ध्यान भटकाने की डेमोक्रेट्स की हताश कोशिश है। 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन के दोस्त रहे हैं। 2019 में एपस्टीन की जेल में ही मौत हो गई। हाल ही में अमेरिका के न्याय विभाग ने एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक किया।

 

यह भी पढ़ें: भारत नहीं छोड़ेंगे इमरान खान, बॉम्बे हाई कोर्ट से 2 नवंबर तक मिली राहत

प्लाजा होटल में हुई थी पहली मुलाकात

केउल ने डेमोक्रेट्स नेताओं को कई इंटरव्यू दिए हैं। इनका रिपोर्ट में जिक्र है। इसमें केउल ने बताया कि वह 24 साल पहले डोनाल्ड ट्रंप से एक पेजेंट इवेंट में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में मिली थी। केउल ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने 1993 में क्रूर तरीके से उनका रेप किया। घटना को प्लाजा होटल के एक कमरे में अंजाम दिया गया था।

शरीर में कई जगह थे चोट के निशान

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप का एक प्रतिनिधि केउल के पास पहुंचा। उसने कहा कि ट्रंप ने प्लाजा होटल के ऊपर मिलने को बुलाया है। केउल के अंदर पहुंचते ही ट्रंप ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और रेप किया। केउल का आरोप है कि ट्रंप ने उसकी ड्रेस फाड़ दी थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट लगी और खून तक बहने लगा।

वीजा दिलाने का दिया भरोसा

रिपोर्ट में केउल के हवाले से बताया गया कि रेप के बाद ट्रंप ने उन्हें बिस्तर के किनारे पर बैठाया। वादा किया कि उसके वीजा और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिले का इंतजाम करवाएंगे। बदले में चुप रहने को कहा। केउल का आरोप है कि बाद में एपस्टीन भी उनके पास आया। उसने खुद को ट्रंप का सबसे अच्छा दोस्त बताया और मार-ए-लागो में आयोजित होने वाली पार्टी में बुलाया। बता दें कि मार-ए-लागो ट्रंप का आलीशान आवास है। रंगीन पार्टियों के लिए चर्चा में रहता है।

 

यह भी पढ़ें: रवनीत बिट्टू बोतल लाए, PC में बाजवा से भिड़े AAP विधायक, पंजाब में क्या हुआ?

एपस्टीन से ट्रंप की दोस्ती की जांच की मांग

हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के रैंकिंग डेमोक्रेट रिप्रेजेंटेटिव जेमी रस्किन ने आरोप लगााया कि पांच महिलाओं ने सीधे तौर पर ट्रंप पर एपस्टीन के साथ या उनकी मौजूदगी में रेप और सेक्शुअल असॉल्ट का दावा किया है। उन्होंने एपस्टीन के साथ ट्रंप के संबंधों पर स्वतंत्र स्पेशल वकील नियुक्त करने की मांग की। उन्होंने न्याय विभाग और एफबीआई पर ट्रंप को बचाने का आरोप लगाया।