ईरान के साथ चल रहे युद्ध में उलझे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को उनके पद से हटा दिया। बताया जा रहा है कि ट्रंप बॉन्डी के काम करने के तरीके से नाराज थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप बॉन्डी से सबसे ज्यादा नाराज इस बात से थे कि वह 'यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन' से जुड़ी फाइलों को नहीं संभाल पाई थीं।
बॉन्डी ट्रंप प्रशासन में उनके सबसे अधिक वफादारों में से एक थीं। बॉन्डी ने बड़े पैमाने पर कानून विभाग से पुराने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि राष्ट्रपति उनसे इस बात से नाराज थे कि उन्होंने ट्रंप के आलोचकों पर मुकदमा चलाने के लिए तेजी से कदम नहीं उठाए। ट्रंप अपने आलोचकों के ऊपर आपराधिक चार्ज लगवाना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: हर बार रिजीम चेंज का दावा कर रहे ट्रंप, 4 दशक से हो क्यों नहीं पाया?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या कहा?
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में खुद इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में बॉन्डी की तारीफ करते हुए उन्हें एक महान अमेरिकी देशभक्त और एक वफादार दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि बॉन्डी अब प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी करेंगी। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे घोषणा करते हुए कहा कि डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच अब से बॉन्डी की जगह लेंगे और वह अमेरिका के एक्टिंग अटॉर्नी जनरल होंगे।
टॉड ब्लैंच कौन हैं?
टॉड ब्लैंच ट्रंप के निजी वकील रह चुके हैं। ट्रंप ने लिखा, 'पाम बॉन्डी एक महान अमेरिकी देशभक्त और एक वफादार दोस्त हैं, जिन्होंने पिछले साल ईमानदारी से मेरे अटॉर्नी जनरल के तौर पर काम किया। पाम ने हमारे देश भर में क्राइम पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की देखरेख में बहुत अच्छा काम किया, जिसमें मर्डर 1900 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गए। हम पाम से प्यार करते हैं।'
यह भी पढ़ें: न जंग में जीते, न मिसाइल कर सके खत्म, ईरान ने ट्रंप के इरादों पर पानी फेर दिया
यह बदलाव तब हुआ जब बॉन्डी जेफरी एपस्टीन की यौन ट्रैफिकिंग जांच से जुड़ी फाइलों को कानून विभाग द्वारा संभालने को लेकर अपने की पार्टी के सांसदों के निशाने पर आ गई थीं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉन्डी अपराधी एपस्टीन की जांच में रिकॉर्ड्स जारी करने, उसे छिपाने या गलत तरीके से मैनेज करने का आरोप लगाया था।
चीफ ऑफ स्टाफ जनरल को भी हटाया
इस बीच अमेरिका की सैन्य व्यवस्था में भी बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव सामने आया है। अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के कहने पर तत्काल प्रभाव से पद छोड़ दिया। वह रिटायर हो गए हैं। उनके साथ ही दो अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों को भी उनके पद से हटाया गया है।
