बारिश का मौसम गर्मी से राहत देता है लेकिन त्वचा चिपचिपी हो जाती है। इस मौसम में उमस ज्यादा हो जाती है जिसकी वजह से स्किन प्रॉब्लम्स की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है उन लोगों के लिए जिनकी त्वचा बेहद संवेदनशील है। बारिश में जिन लोगों की ऑयली स्किन है उन्हें भी काफी परेशानी होती है। इन लोगों में एक्ने की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। 

 

बारिश के मौसम में त्वचा पहले से चिपचिपी होती है। उसमें मेकअप को लंबे समय तक टिका कर रखना बहुत मुश्किल है। बारिश में अगर आपका मेकअप भी उमस और पसीने की वजह से खराब होने लगता है तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: मिनोक्सीडिल की जगह बालों में लगाएं ये चीजें, नहीं होगा साइड इफेक्ट!

मेकअप लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

चेहरा क्लींज करें

 

बारिश के मौसम में अधिक नमी की वजह से मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है। खासतौर से जिनकी त्वचा ऑयली हैं उन्हें हफ्ते में एक या दो बार जरूर क्लींज करना चाहिए। क्लींज करने से चेहरा साफ रहता है और मुंहासे को कम किया जा सकता है।

 

हैवी फाउंडेशन न लगाएं

 

मेकअप का बेस फाउंडेशन होता है। इस मौसम में हैवी फाउंडेशन न लगाएं। ऐसा करने से मेकअप केकी दिखता है और नमी के कारण बहने लगता है। आप फुल कवरेज फाउंडेशन की बजाय बीबी क्रीम या स्किन टिंट जैसी लाइट चीजों का इस्तेमाल करें।

 

फेशियल टोनर का इस्तेमाल करे

 

चेहरे की चिपचिपाहट को दूर करने के लिए टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। टोनर आपके चेहरे को तरोताजा रखता है। इस दौरान एल्कोहॉल फ्री टीनर का इस्तेमाल करें। आप रोजाना गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा में टोनर की तरह काम करता है।

 

यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा और बर्तन करके रूखे हो रहे हैं हाथ? अपनाएं ये घरेलू जुगाड़

 

वाटरप्रूफ लिपस्टिक

 

बारिश के मौसम में लिपस्टिक फैल जाती है। इस समस्या से बचने के लिए क्रीमी लिपस्टिक की जगह पर मैट फिनिश वाली लिपस्टिक यूज करें। मैट लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है और आपका लुक भी नहीं खराब होता है।

 

कॉम्पैक्ट पाउडर

 

उमस और पसीने की वजह से मेकअप के फैलाने का डर रहता है। मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने  के लिए कॉम्पैक्ट पाउडर या लूज पाउडर का इस्तेमाल करें। इससे आपको फ्रेश लुक मिलेगा।