आज के दौर में हर व्यक्ति की ख्वाहिश है कि उनका चेहरा हमेशा चमकता रहे। खूबसूरत स्किन के लिए लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ होम रेमेडी अपनाकर भी चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है। स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए चावल के पानी काफी अहम माना जाता है। कोरिया के कई सेलिब्रिटीज अपने स्किन रूटीन में हर रोज चावल का पानी चेहरे पर लगाते हैं। सिर्फ चावल का पानी स्किन पर ज्यादा फायदेमंद नहीं होता, इसके बजाय अगर चावल के पानी में तेल मिलाकर लगाया जाए तो इसके कई फायदे होते हैं।

 

कोरिया के लोग चावल के पानी के साथ अलग-अलग तेल मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं। स्किन टाइप के हिसाब से अलग-अलग तेल राइस वॉटर में मिलाकर लगाया जाता हैं, ताकि चेहरे को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। अब सवाल उठता है कि कौन-से तेल चावल के पानी में मिलाकर लगाने चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: कोरियाई हिरोइनों जैसी हो जाएगी स्किन, यूं बनाएं कोरियन ब्यूटी वाले उबटन

1. चावल का पानी और लेमन एसेंशियल ऑयल पैक

 

नींबू के छिलकों को पीसने के बाद जो तेल निकलता है, उसे लेमन एसेंशियल ऑयल कहते हैं। यह तेल न सिर्फ चेहरे के लिए बल्कि बालों की मजबूती के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, चेहरे पर सिर्फ लेमन एसेंशियल ऑयल नहीं लगाना चाहिए। केवल लेमन एसेंशियल ऑयल का यूज करने से चेहरे पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी वजह से चावल के पानी में 4 से 5 बूंद यह तेल मिलाकर लगाया जाता है।

 

चावल के पानी में अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन ई और मैग्नीशियम होता है, जिसे लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है। इसके अलावा लेमन एसेंशियल ऑयल में विटामिन सी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे लगाने से स्किन के दाग-धब्बे कम होते हैं। साथ ही स्किन में चमक आती है।

 

Photo Credit- Gemini

 

 

कैसे करें यूज?


एक चम्मच चावल के पानी में सिर्फ 5 बूंद लेमन एसेंशियल ऑयल मिक्स कर लें। उसके बाद इसे चेहरे पर लगा लें। यह पैक लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिल टूटने से अभिनेत्री कल्कि को हुआ इंसोम्निया, यह कौन सी बला है, जान लीजिए

 

2. आर्गन ऑयल पैक

 

आर्गन ऑयल पेड़ के बीजों से निकाला जाता है। यह पेड़ मुख्य रूप से मोरक्को में पाया जाता है। इसका तेल किसी भी दवाई की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। इस तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिसके इस्तेमाल से चेहरा मुलायम और चमकदार बनता है।

 

कैसे यूज करें?

 

एक चम्मच चावल के पानी में 5 से 6 बूंद आर्गन ऑयल मिला लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। इसे स्किन पर लगाने से त्वचा को गहराई से नमी मिलती है।

 

3. बादाम का तेल और राइस वॉटर पैक

बादाम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और फैटी एसिड होते हैं, जिसके इस्तेमाल से डार्क सर्कल और रुखापन कम हो सकता है।

 

Photo Credit- Gemini

 

यह भी पढ़ें: फलों और सब्जियों के छिलकों में छिपे हैं ब्यूटी सीक्रेट, समझिए कैसे काम आएंगे

 

कैसे यूज करें?

 

एक चम्मच चावल के पानी में 4 से 5 बूंद बादाम का तेल मिला लें। इसके बाद इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। 20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।