बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वह बहुत कम ही अपनी पत्नी नताशा और बेटी लारा के बारे में बात करते हैं। 3 जून 2024 को वह बेटी लारा के पिता बने थे। वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है।
वरुण ने बताया उनकी बेटी लारा को डेढ़ साल की उम्र में डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (Developmental Dysplasia Of the Hip) है। इस वजह से वह ठीक से चल नहीं पाती है। उनकी बेटी का इलाज चल रहा है। वह हाल ही में 'बी अ मैन' के हालिया एपिसोड में शामिल हुए थे जहां उन्होंने बेटी की बीमारी के बारे में जिक्र किया। आइए जानते हैं क्या है यह बीमारी?
यह भी पढ़ें: क्या है साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस, जिससे जूझ रही हैं ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा?
क्या होता है डेवलमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप?
हमारे शरीर में हिप्स बॉल और सॉकेट से जुड़ा होता है। यानी कि जांघ की हड्डी का गोल हिस्सा कूल्हे की हड्डी के गड्ढे में फिट रहता है। जब बॉल ढीली रहती है, सॉकेट सही आकार का नहीं होता या या कभी-कभी बॉल भी पूरी तरह से बाहर निकल सकता है। ऐसे स्थिति में डेवलमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप बीमारी हो सकती है। यह बीमारी आमतौर में कपल के पहले बच्चे में होती है। इस बीमारी से लड़कियां ज्यादा पीड़ित रहती हैं।
कब होती है समस्या?
यह समस्या ज्यादातर जन्म के समय से ही होती है। कभी-कभी पहले 1 साल में भी यह समस्या विकसित हो सकती है।
बीमारी के कारण क्या हैं?
बच्चा पेट में गलत पोजिशन में हो।
परिवार में पहले से ही यह बीमारी किसी को हो।
बच्चे को कसकर गलत तरीके से लपेटना। इस वजह से बच्चा का कूल्हा सही तरीके से विकसित नहीं होता है।
लक्षण
- एक पैर छोटा लगना
- पैरों को फैलाने में दिक्कत महसूस होना
- चलते समय लंगड़ाना
- हिप्स में क्लिक या पॉप की आवाज
यह भी पढ़ें: सप्लीमेंट्स नहीं, रोज का खाना ही पूरा करेगा विटामिन B6 की कमी
इलाज
डॉक्टर बच्चे की शारीरिक जांच करते हैं और जरूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड या एक्स रे करवाते हैं।
छोटे बच्चों (0 से 6 महीने)
इतने छोटे बच्चों एक खास बेल्ट (पैल्विक हॉरनेस) पहनाई जाती है। यह कूल्हों को सही पॉजिशन में रखता है।
बड़े बच्चों में प्लास्टर या कभी-कभी सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है। इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। इसलिए जन्म के बाद बच्चे का डॉक्टर से नियमित रूप से चेकअप बहुत जरूरी है।
अगर समय पर इलाज नहीं मिला तो चलने में दिक्कत, दर्द और आगे चलकर अर्थराइटिस जैसी समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव में बना खाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है?
वरुण धवन ने बेटी को लेकर क्या कहा?
वरुण ने बताया, 'मेरे बेटी को डीडीएस नाम की बीमारी हो गई थी। इसमें बच्चा का हिप्प सॉकेट से बाहर निकल जाता है या फिर ठीक से फिट नहीं बैठता है। इस बीमारी में एक पैर छोटा और एक पैर हो जाता है। इससे पीड़ित बच्चा न तो ठीक से चल पाता है न ही दौड़ पाता है। इन बच्चों में आर्थराइटिस या स्लिप डिस्क का खतरा भी ज्यादा रहता है। बाहर इस बीमारी का इलाज बचपन से ही अच्छा होता है। भारत में हर जगह इसका इलाज अभी मुमकिन नहीं है लेकिन यहां भी अच्छे डॉक्टर हैं जो इसकी अच्छी जानकारी रखते हैं। उसे सर्जरी कराने की जरूरत नहीं पड़ी। एक प्रोसीजर के जरिए उसका हिप ठीक जगह पर लगा दिया गया।
वरुण ने आगे बताया कि उनकी बेटी को लंबे समय तक प्लास्टर के साथ रहना पड़ा था। मतलब पूरे ढाई महीन तक उसका पूरा शरीर प्लास्टर में जकड़ा रहा था। उसे एनेस्थीसिया देकर प्लास्टर लगाया जाता था। अब उसका प्लास्टर हटा दिया गया है।
