जब भी बात वजन घटाने की आती है तब हम हाई प्रोटीन डाइट की तरफ रूख करते हैं। प्रोटीन वाली चीजें आपकी भूख और क्रेविंग को कम करती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसके अलावा कैलोरी बर्न करने का काम करता है। प्रोटीन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदमेंद है लेकिन कौन सा प्रोटीन लेने से वजन घटाने में मदद मिलती है? इसके बारे में भी जानना जरूरी है।

 

हाई प्रोटीन वाली चीजें खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही मांसपेशियों को भी बढ़ाने में मदद मिलती है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरे रखता है। इस वजह से आपका कैलोरी इनटेक कम हो जाता है। इसके अलावा प्रोटीन डाइट को पचाने में ज्यादा कैलोरी खर्च होती जिससे भूख लगने वाले हार्मोन का लेवल हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें: सेलिब्रिटीज जैसे चमकदार और लंबे बाल चाहिए तो फॉलो करें ये घरेलू नुस्खे

वजन घटाने के लिए कौन सा प्रोटीन लेना चाहिए?

शोधकर्तओं के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति को  20 से 30 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। कुछ स्टडी में बताया गया कि लंबे समय कर प्रोटीन वाली चीजें लेने से एनर्जी का सही इस्तेमाल होता है, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

 

उदाहरण के लिए अंडे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपकी भूख को कम करता है। इसके अलावा डाइट में नट्स, बीन्स और दालों को शामिल करें। ये चीजें भूख को कम करती है और वजन को घटाने में मदद करती है। प्लांट और एनिमल बेस्ड, दोनों प्रोटीन वजन घटाने के लिए फायदेमंद है। कुछ स्टडी में दावा किया गया है कि वजन घटाने के लिए एनिमल बेस्ड प्रोटीन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

 

वे प्रोटीन

 

वे मिल्क बेस्ड प्रोटीन होता है जो आसानी से शरीर में एब्जॉर्ब हो जाता है जो वजन घटाने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरे रखता है। वे प्रोटीन किडनी और लिवर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वे प्रोटीन फैट मास को कम करता है और लीन मसल्स को बढ़ाता है।

 

केसिन प्रोटीन

 

वे प्रोटीन की तरह केसिन भी मिल्क बेस्ड है और सभी जरूरी एमिनो एसिड्स पाए जाते हैं। हालांकि इस अब्जॉर्ब होने में ज्यादा समय लगता है। केसिन प्रोटीन आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है लेकिन यह मांसपेशियों को बढ़ाने का काम नहीं है। इस प्रोटीन को पचने में ज्यादा समय लगता है। यह प्रोटीन वजन घटाने में ज्यादा असरदार होता है।

 

यह भी पढ़ें: केरल में शिगेला संक्रमण का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

 

सोय प्रोटीन 

 

यह एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है जो सोयाबीन से बना है। यह अन्य प्लांट बेस्ड प्रोटीन की तरह होता है जिसमें जरूरी एमिनो एसिड पाए जाते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। रिसर्च के मुताबिक सोय प्रोटीन वजन घटाने में ज्यादा फायदेमंद नहीं होता है।

 

न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक के मुताबिक वजन घटाने के लिए वे प्रोटीन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

 

जल्दी पचता है।
हाई प्रोटीन, कम कार्ब्स और फैट।
वर्कआउट के बाद मसल्स बचाने में मदद करता है।
वजन घटाने के दौरान भूख कम करने में सहायक।

 

डाइट में शामिल करें ये प्रोटीन 

  • पनीर
  • टोफू
  • सोया चंक्स
  • मूंग दाल
  • चना
  • राजमा
  • लो-फैट दही
  • ग्रीक योगर्ट
  • अंकुरित दालें

वजन घटाने में केवल प्रोटीन पाउडर नहीं, बल्कि पूरे दिन पर्याप्त प्रोटीन लेना ज्यादा जरूरी है।