उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने एक 16 साल की लड़की के साथ स्लीपर बस में कथित तौर पर गैंगरेप हुआ। आरोप बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर लगा है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों ने उसे दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास उतार दिया और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्रा, मैनपुरी की बताई जा रही है। वह घरवालों से नाराज होकर नोएडा में अपने रिश्तेदारों के घर जा रही थी।
यह भी पढ़ें: गुना में बाइक रोककर युवती से गैंगरेप, साथी से मारपीट और लूट
चलती स्लीपर बस में हुआ गैंगरेप
पीड़िता, ग्रेटर नोएडा में परी चौक पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक स्लीपर बस दिखी। बस ड्राइवर ने बस रोक कर उसे बिठा लिया। बाद में बस ड्रावर और कंडक्टर ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।
पीड़िता को कश्मीरी गेट पर उतारा
गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता को दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर उतार दया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों से इस गैंगरेप के बारे में पूछताछ कर रही है। कॉल डीटेलस भी कंगाल रही है।
यह भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट में लकड़ी, नकाब, गैंगरेप..., MP में आदिवासी महिला से हैवानियत
बस चलती रही, चीखती रही पीड़िता
स्लीपर बस में पर्दे लगे थे इसलिए बाहर के लोग बस के भीतर कुछ देख ही नहीं पाए। करीब 47 किलोमीटर तक आरोपी पीड़िता का गैंगरेप करते रहे, कश्मीरी बस अड्डे पर पहुंचाकर उसे छोड़ दिया। पुलिस अभी केस की छानबीन में जुटी है।
