केंद्र सरकार के सबसे बड़े अस्पताल सफदरजंग में ART सेंटर के पास 'शल्य चिकित्सा विभाग' Department Of Surgery की बिल्डिंग है। यह बिल्डिंग जर्जर हालत में है। जर्जर होती बिल्डिंग की खबर और फोटो 'खबरगांव' ने 15 नवंबर 2026 को प्रकाशित की थी, जिसमें बताया था कि बिल्डिंग की हालत इतनी खस्ता है कि इसका प्लाटर झड़ चुका है। जगह-जगह से प्लाटर खत्म हो चुका है, जिसकी वजह से बिल्डिंग की ईंटे दिखाई दे रही हैं, पेंट हट चुका है। अब जर्जर बिल्डिंग की खबर छापने के पांच दिन बाद ही सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने इसका संज्ञान ले लिया है।

 

खबरगांव के द्वारा खबर छापने के बाद प्रशासन ने सर्जरी विभाग के अधिकतर वार्ड्स को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने एक आधिकारिक पत्र जारी करके सर्जरी विभाग के कई वार्ज्स को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (SSB Zone 1) में शिफ्ट करने का फैसला किया है। इसको लेकर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष (HoD) और प्रोफेसर डॉ. राज कुमार चेजारा आदेश जारी किए हैं।

 

पुरानी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

यह भी पढ़ें: सफदरजंग के सर्जरी विभाग को इलाज की जरूरत, इमारत गिरी तो डॉक्टर-मरीज दोनों दबेंगे

 

पत्र के मुताबिक, पुरानी सर्जरी बिल्डिंग के वार्ड संख्या 24,25 और 26 को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, जोन-1 में शिफ्ट किया जाएगा। इसके मुताबिक,

 

  • वार्ड संख्या 24 के यूनिट S-II और IV को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक जोन-1 की चाथी मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा।
  • वार्ड संख्या 25 के यूनिट S- IV और V को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक जोन-1 की पांचवी मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा।
  • वार्ड संख्या 26 के यूनिट S- I और III को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक जोन-1 की 6वीं मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा। 

खबरगांव ने उठाया था सवाल

सर्जरी विभाग की बिल्डिंग की हालत दिखाते हुए खबरगांव ने बताया था कि बिल्डिंग के छज्जे से प्लास्टर हट गया है और उसका सरिया बाहर आ चुका है। हवा और पानी में बाहर रहने के कारण सरिए में जंग लग चुकी है। बिल्डिंग को देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने सालों पहले यहां काम करवाया हो और अब प्रशासन इससे मुंह मोड़ चुका है।

 

यह भी पढ़ें: सफदरजंग अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर बिक रहीं ब्रांडेड दवाएं, मरीजों संग धोखा

 

 

एम्स के बाद सबसे बड़ी ओपीडी

मगर, खबर के प्रकाशिक होने के महज पांच दिन बाद ही सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने हमारी खबर का संज्ञान ले लिया है। बता दें कि सफदरजंग अस्पताल में एम्स के बाद सबसे ज्यादा रोजाना 10,000 से 12,000 लोग ओपीडी में दिखाने के लिए आते हैं। इन मरीजों को देखने के लिए सफदरजंग अस्पताल परिसर में दर्जनों बड़ी-बड़ी बिंल्डिंग और ब्लॉक बने हुए हैं।