दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार सेंट्रल पैनल की सीटों में से तीन पर अपना कब्जा जमाया है। इसमें अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर शामिल है। मगर ABVP की इस जीत के बीच छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच किसी चमकते सितारे की तरह दिखाई दिए।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी के बीचों बीच स्वामी विवेकानंद स्टैच्यू के सामने जीत का जश्न मनाते शौकीन के समर्थकों ने ऐसा जीत का जश्न मनाया कि छात्रों में जोश भर गया।
यह भी पढ़ें: DUSU चुनाव: ABVP का दबदबा बरकरार, यश डबास बने अध्यक्ष; 3 सीटों पर कब्जा
कौन हैं दीपांशु शौकीन?
दरअसल, दीपांशु शौकीन कांग्रेस की छात्रा इकाई NSUI में थे लेकिन वहां टिकट नहीं मिलने की वजह से निर्दलीय वाईस प्रेसिडेंट पद के लिए दावेदारी पेश की और जीतकर अपना लोहा मनवाया। यूनिवर्सिटी में चर्चा है कि अगर NSUI ने दीपांशु को अपना उम्मीदवार बनाया होता तो छात्र संघ चुनाव में संघठन का सफाया नहीं होता।
विवेकानंद स्टैच्यू के सामने जीत का जश्न मनाते हुए दीपांशु ने एक बार फिर से यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए हॉस्टल का मुद्दे को दोहराया और कहा कि वह आगे इसके लिए संघर्ष करेंगे।
यह भी पढ़ें: 'पता नहीं क्या योग्यता चाहिए', NSUI प्रेसिडेंट वाले इंटरव्यू पर बोले रौनक खत्री
दीपांशु को कितने वोट मिले?
निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। बात दें कि छात्र संघ चुनाव में ABVP के यश डबास ने प्रेसिडेंट, रिया चावड़ी ने सेक्रेटरी और लक्ष्य राज सिंह ने जॉइंट सेक्रेटरी पद जीते हैं।
