कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लगातार दूसरे दिन विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया था। गुरुवार दोपहर कनॉट प्लेस में लंच रखा गया था। यह लंच कनॉट प्लेस के मोएट्स (Moets) रेस्टोरेंट में रखा गया था, जिसमें राहुल गांधी , प्रियंका गांधी , हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, समाजवादी पार्टी (सपा) के  सांसद राजीव राय, टीएमएसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत विपक्षी गठबंधन के कई सांसद शामिल हुई। इसके बाद सभी सांसद फिर से चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़कों पर उतर गए। 

 

चुनाव आयोग की कार्यशैली, SIR प्रक्रिया पर संदेह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच इंडिया गठबंधन ने कनॉट प्लेस के K ब्लॉग में मौजूद Moets रेस्टोरेंट को ही क्यों चुना? यह रेस्टोरेंट कब शुरू हुआ और इसका इतिहास क्या है, इसके बारे में सभी जानना चाहते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'अकाली-BJP का गठजोड़, कछुए और चूहे की दोस्ती जैसा', भगवंत मान ने कसा तंज

मोएट्स के मालिक ने क्या बताया?

विपक्षी सांसदों के लंच के बाद ‘खबरगांव’ ने मोएट्स के मालिक संदीप बिंद्रा से बात की। उन्होंने बताया कि उनके पिता पीपी बिंद्रा ने साल 1965 में मोएट्स रेस्टोरेंट की शुरुआत डिफेंस कॉलोनी मार्केट से की थी। संदीप ने बताया कि शुरुआत में इंडियन, चाइनीज और बारबेक्यू खाना लोगों को खिलाते थे।

 

मोएट्स के मालिक संदीप बिंद्रा

संदीप बिंद्रा ने बताया कि उन्होंने पूसा इंस्टिट्यूट से होटल मैनेजमेंट किया, उसके बाद पिता के व्यापार से जुड़ गए। बिजनेस से जुड़ने के बाद संदीप ने पिता के साथ मिलकर व्यापार बढ़ाना शुरू किया, उन्होंने उस समय रेस्टोरेंट के बाद केटरिंग भी करना शुरू कर दिया। लगन और मेहनत के साथ उन्हें सफलता मिलती गई और बिजनेस बढ़ता चला गया। अभी बिंद्रा परिवार की तीसरी पीढ़ी मोएट्स के बिजनेस को बढ़ा रही है। संदीप बिंद्रा में बताया कि उनकी बेटी मेहरीन बिंद्रा उनके बिजनेस में लगी हुई हैं। 

 

मोएट्स के रेस्टोरेंट दिल्ली में और कहां हैं?

संदीप बिंद्रा ने बताया कि कनॉट प्लेस के अलावा प्रीत विहार, राजौरी गार्डन, डिफेंस कॉलोनी, गुड़गांव, नोएडा में Moets नाम से रेस्टोरेंट ब्रांच हैं। वह मोएट्स नाम से पिज़्ज़ा और आइसक्रीम भी बेचते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनका केटरिंग का काम भी है। भारतीय सेना के लिए भी कैटरिंग करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं आया', CJP के प्रदर्शन में बोले यूट्यूबर ध्रुव राठी

आगे क्या है प्लान?

संदीप ने बताया कि उनकी योजना आगे छोटे शहरों- जयपुर, लखनऊ, भोपाल जैसे शहरों में भी रेस्टोरेंट खोलने का है। उन्होंने कहा कि वह फ़्रेंचाइजी नहीं देते हैं क्योंकि इससे खाने की गुणवत्ता खराब होती है। इसीलिए देशभर में जहां भी मोएट्स खुले उसकी कमान बिंद्रा परिवार के हाथ में ही रहे। उन्होंने कहा कि भले ही रेस्टोरेंट कम हों लेकिन ग्राहक उनके यहां से खाना खाके खुश होके घर जायें लोग मोएट्स में खाने खाके अच्छा अनुभव लेकर जायें।

 

सांसदों ने Moets ही क्यों चुना गया?

संदीप बिंद्रा ने खबरगांव से बातचीत में बताया कि उनके कांग्रेस से पुराना रिश्ता रहा है। यही वजह है कि मोएट्स को इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए लंच के लिए चुना गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन की कैटरिंग मोएट्स करता है। गांधी परिवार से संदीप बिंद्रा के पुराने रिश्ते हैं। यही वजह है कि कनॉट प्लेस में मोएट्स को लंच के लिए चुना गया। इसके अलावा कांग्रेस के जितने भी खाने-पीने के बड़े कार्यक्रम होते हैं उसकी केटरिंग भी मोएट्स करता है।

 

यह भी पढ़ें: यूपी में तेज हुआ लेखपाल आंदोलन, ऑनलाइन काम का बहिष्कार; 24 से अनिश्चितकालीन धरना

 

दिल्ली के रहीसों को खिलाते हैं खाना

उन्होंने अपने कैटरिंग के बिजनेस के बारे में बताया कि उसका किचन घिटोरनी में है। सारा खाना यहीं बनता है। संदीप बिंद्रा ने बताया कि मोएट्स दिल्ली जिमखाना क्लब, दिल्ली गोल्फ क्लब, सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स क्लब विनय मार्ग, चेम्सफोर्ड क्लब रायसीना रोड, भारतीय सेना के मुख्य कन्वेंशन सेंटर मानेकशॉ क्लब, CII, पीएचडी कॉमर्स ऑफ चैंबर्स और भारत के निर्वाचन आयोग में कैटरिंग की सर्विस देते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मोइट्स शादियों और कॉर्पोरेट के लिए भी कैटरिंग की सर्विस देते हैं। संदीप बिंद्रा ने कहा कि मोएट्स दिल्ली कैंट एरिया में इंपैनल कैटरर्स  हैं, ऐसे में आर्मी अधिकारियों की शादियों में कैटरिंग करते हैं।