टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मैच अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया। यह मैच 16 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। यह एक मुकाबला बेहद रोमांचक था। जिसे अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीता लिया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मैच में हारने के बाद UAE अब सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है। 

 

ग्रुप D से अभी तक साउथ अफ्रीका की टीम ने क्वालिफाई किया है और दूसरी जगह के लिए तीन टीमें रेस में हैं। न्यूजीलैंड का दावा मजबूत है लेकिन अफगानिस्तान और UAE अगर कोई बड़ा चमत्कार कर दें तो क्वालिफाई कर सकती हैं। इस ग्रुप से कनाडा की टीम बाहर हो चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: बॉयकॉट से लेकर बेइज्जती तक... मोहसिन नकवी के सामने 6 बार हारा पाकिस्तान

अफगानिस्तान को मिली पहली जीत

इस टूर्नामेंट में बड़ी उम्मीदें लेकर आई अफगानिस्तान की टीम को अब जाकर पहली जीत नसीब हुई है लेकिन यह जीत काफी देर से आई है। सबसे पहले न्यूजीलैंड ने उसे 5 विकेट से हराया। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने दो-दो सुपर ओवर वाले मैच में अफगानिस्तान को हराकर उसका सपना तोड़ दिया। अभी भी तमाम समीकरण फिट बैठने की स्थिति में अफगानिस्तान सुपर 8 में जा सकता है लेकिन इतने समीकरण बैठने की संभावना बेहद कम है।

अफगानिस्तान की पारी

UAE के टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया। पहले 12 ओवर में अफगानिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। बाकी 8 ओवर में टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। इसके बाद अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और 4 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से मैच जीत लिया।

अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जदरान ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 40 रन बनाए। UAE के लिए जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद अरफान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद जवाद उल्लाह ने एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: 'कंबल में कुटाई हो गई...', पाकिस्तान की हार पर सहवाग, सचिन ने भी ली चुटकी

UAE की पारी

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए यूएई की शुरुआत खराब रही, पहले ओवर में ही एक विकेट गिर गया लेकिन टीम फिर संभल गई। पहले 12 ओवर में यूएई ने 3 विकेट खोकर 98 रन बनाए। बाकी 8 ओवर में टीम ने 6 विकेट खोकर 62 रन बनाए। जिससे यूएई  ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 160 रन बने।

यह भी पढ़ें: 'ये तो रोज की बात हो गई' PAK की हार के बाद फैंस का फूटा गुस्सा, रिएक्शन वायरल

 

यूएई के लिए सोहैब खान ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए, जबकि अलीशान शराफू ने 40 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबस ज्यादा चार विकेट लिए, मुजीब उर रहमान ने दो और राशिद खान ने एक विकेट लिया।