भारत में टी 20 वर्ल्ड कप का क्रेज भारत में इतना ज्यादा था कि हर कोई इस फाइनल महामुकाबले का इंतजार कर रहा था। मैच के दौरान सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स की बाढ़ ही आ गई थी। टीम इंडिया ने ओपनिंग से ही मैच में दबदबा बनाए रखा और अंत में शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे थे। सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस, अहमदाबाज पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक दूसरे को टैग कर कुछ पोस्ट किए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। 


दिल्ली पुलिस के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया, जिसमें अहमदाबाद पुलिस को टैग किया गया था। दिल्ली पुलिस ने लिखा, 'प्यारी अहमदाबाद पुलिस आपको कीवी से गेंद खो जाने की शिकायतें मिल रही होंगी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। यह हमारे गेंदबाज हैं जो उन गेदों को उड़ा रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की हार पर यूजर्स ने लिए मजे, भारत की जीत पर मीम्स की बाढ़

अहदाबाद पुलिस ने दिया जवाब

अहमदाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को लिखा कि यह मामला हमारे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद और यह मामला सीनियर अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। अहमदाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'डियर दिल्ली पुलिस, हमारी ट्रैफिक पुलिस को शिकायत मिली है कि अहमदाबाद में भारी मात्रा में स्टैंड्स की और क्रिकेट बॉल आ रही हैं।' अहमदाबाद पुलिस ने इसका कारण बताते हुए लिखा कि इंडियन बैटिंग एक्सप्रेस पूरी स्पीड में है। 

 

यूपी पुलिस ने क्या लिखा?

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस और अहदाबाद पुलिस के बीच हो रही बात और जानकारी पर लिखते हुए केस स्टेटस बताया। यूपी पुलिस ने लिखा, 'केस स्टेट्स अपडेट, पहले शिकायत मिली थी कि बॉल गायब हैं। अब नई शिकायत मिली है कि पूरी बैटिंग लाइनअप गायब हो गई है।' इसके बाद यूपी पुलिस ने इस पूरे मामले में अपनी राय रखी और लिखा, 'यह कानून-व्यवस्था की दिक्कत नहीं है। यह तो बुमराह है।'

 

यह भी पढ़ें: 'कोच साहब, हंस लिया करो...'. वर्ल्ड जीतने पर धोनी ने गंभीर के लिए लिखा मैसेज

क्या बोले लोग?

दिल्ली पुलिस, अहमदाबाद पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की इन पोस्ट्स पर लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा कि पुलिस डिपार्टमेंट्स के पास सबसे बेहतरीन सोशल मीडिया टीमें हैं। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि यह सब देख कर एक आम भारतीय नागरिक कह रहा है, 'हां यह कर लो पहले।'

 

एक व्यक्ति ने लिखा कि अरे भाई इस सीरीज का नाम क्या है जो यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस और अहमदाबाद पुलिस के बीच चल रही है। एक व्यक्ति ने लिखा कि टीम इंडिया का समर्थन करने के लिए धन्यवाद। 

हालांकि, कुछ लोगों ने पुलिस के इस रतरह की पोस्ट करने पर भी सवाल उठाए। एक व्यक्ति ने न्यूज रिपोर्ट शेयर करते हुए पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया। एक व्यक्ति ने लिखा कि असल में काम करने के बजाय पुलिस सोशल मीडिया, सोशल मीडिया खेल रही है।