टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां मैच न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेला गया। यह मैच 17 फरवरी को चेन्नई के एमए ​​चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराकर आराम से इस मैच को जीत लिया। इस शानदार जीत के साथ, न्यूजीलैंड ने सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसी के साथ अफगानिस्तान की उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

 

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ग्रुप डी का हिस्सा था। इस ग्रुप से न्यूजीलैंड के अलावा साउथ अफ्रीका भी सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा है। वहीं अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: अब तो मोहम्मद शमी को खिलाना ही पड़ेगा, एक पारी में ले लिए 8 विकेट

कनाडा की पारी

कनाडा ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा की शुरुआत बहुत अच्छी रही। शुरू के 12 ओवर में कनाडा ने बिना कोई विकेट खोए 83 रन बनाए। बाकी आठ ओवर में टीम ने चार विकेट खोकर 90 रन बनाए। नतीजतन कनाडा ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बनाए।

कनाडा के युवराज सामरा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 110 रन बनाए। कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जैमीसन और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लिए।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप 2026 से होगा बाहर? श्रीलंका 8 विकेट से जीतकर क्वॉलीफाई

न्यूजीलैंड की पारी

टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने भी अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहले 12 ओवर में दो विकेट खोकर 132 रन बनाए। उन्होंने अगले चार ओवर में टारगेट हासिल कर लिया, बाकी बचे हुए ओवर में बिना विकेट खोए 44 रन बनाए। नतीजतन, न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर 176 रन बना लिया और 29 गेंद बाकी रहते आठ विकेट से मैच जीत लिया।

न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 76 रन बनाए जबकि रचिन रवींद्र ने नाबाद 59 रन बनाए। कनाडा के लिए डिलन हेलीगर और साद बिन जफर ने एक-एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: बॉयकॉट से लेकर बेइज्जती तक... मोहसिन नकवी के सामने 6 बार हारा पाकिस्तान

सुपर-8 में न्यूजीलैंड का पहला मैच

न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सुपर 8 के ग्रुप 2 में है। न्यूजीलैंड अपना पहला सुपर 8 मैच टूर्नामेंट के ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम के खिलाफ खेलेगा। यह मैच 21 फरवरी को होना है। न्यूजीलैंड के अपना पहला सुपर 8 मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की उम्मीद है।