उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके दो चचेरे भाइयों ने जबरदस्ती उसे कमरे में बंद कर गैंगरेप किया। साथ ही उसके सगे भाई को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने भाई के साथ भैंस खरीदने के लिए अपने चाचा के घर गई थी, जहां उसके चचेरे भाइयों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

 

यह मामला मुंडाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 30 साल पीड़िता के परिवार ने पुलिस को समाने पूरी घटना के बारे में बताए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कि थी। जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार को हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। फिलहाल इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: तस्करी बर्दाश्त नहीं, अपराध पर लगाम..., CM सम्राट का बॉर्डर प्लान क्या है?

 

क्या है पूरा मामला?

 

पुलिस थाने में पीड़िता ने बताया कि वह अपने भाई के साथ भैंस खरीदने के लिए अपने चचेरे भाई के घर गई थी। उसके चचेरे भाइयों की गांव में डेयरी की दुकान है। पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही वह घर पहुंची, दोनों चचेरे भाइयों ने उसके सगे भाई की कनपटी पर बंदूक रखकर उसे एक अलग कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को भी एक कमरे में बंद कर उसके साथ गैंगरेप किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

 

इस पूरी घटना के दौरान पीड़िता के भाई ने भी आरोपियों को कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता और उसके भाई को छोड़ दिया। इसके बाद शुक्रवार रात पीड़िता और उसके भाई ने पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें: केतन मर्डर केस: डेंटिस्ट ने मजाक उड़ाया, 5 साल के लिए निलंबित

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

 

पुलिस अधिकारी देवेंद्र ने इस घटना को लेकर कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 (गलत तरीके से रोकना), धारा 63 (बलात्कार) और धारा 127 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। अगर आरोपी दोषी पाए जाता हैं, तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।