मध्य प्रदेश के भोपाल में पूर्व एक्ट्रेस और मॉडल त्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार रविवार शाम को किया गया। 12 दिनों के लंबे इंतजार के बाद परिवार को अंतिम संस्कार की अनुमति मिली, जिसके बाद श्मशान घाट पर भावुक माहौल देखने को मिला। हालांकि अंतिम संस्कार पूरा हो गया है लेकिन न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। इसके अलावा, CBI अब इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रही है। इससे पहले, भोपाल पुलिस इस जांच को संभाल रही थी।

 

ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा परिवार गहरे दुख में डूबा नजर आया। उनकी मां नीलम शर्मा लगातार रोती रहीं और श्मशान घाट तक पहुंचने में भी उन्हें काफी कठिनाई हुई। पिता नवनीत शर्मा ने कहा कि बेटी को खोने का दर्द असहनीय है लेकिन उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि सच्चाई सामने आएगी।

 

यह भी पढ़ें: एक और NEET छात्रा ने आत्महत्या की, पिता ने बताया किस बात से थी परेशान

 

परिवार ने बताया कि अंतिम संस्कार में देरी के कारण उन्हें धार्मिक परंपराओं का पालन करने में भी कठिनाई हुई। उन्होंने इस पूरे समय को बेहद पीड़ादायक बताया। हालांकि, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि मामले में जल्द न्याय मिलेगा और सच्चाई सामने आएगी।

CBI करेगी पूरे मामले की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBI टीम मामले से जुड़े सभी सबूत, दस्तावेज और रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेगी। पुलिस ने पहले इस केस में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और दहेज प्रताड़ना से जुड़े कानूनों के तहत FIR दर्ज की थी, जिसमें उनके पति समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह का नाम शामिल है। खबर है कि स्पेशल टीम भोपाल भी पहुंची चुकी है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने खुद आगे आकर इस पर स्वतः संज्ञान लिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई में गठित तीन जजों की विशेष पीठ ने इस मामले में अपनी बार रखी है। सोमवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच निष्पक्ष, स्वतंत्र और बिना किसी दबाव के होनी चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की सार्वजनिक बयानबाजी से जांच प्रभावित हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: छापा मारने गई थी बिहार पुलिस, अपनी ही तलाशी देनी पड़ी, अब दो थानेदार हुए सस्पेंड

AIIMS की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बढ़ी जांच

ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार आखिरकार तभी हो सका जब दिल्ली AIIMS की एक स्पेशल मेडिकल टीम ने AIIMS भोपाल में उनके शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया। यह पूरी प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली। परिवार ने पहले आरोप लगाया था कि शुरुआती स्थानीय जांच में ट्विशा के शरीर पर मौजूद गंभीर चोटों को ठीक से नहीं देखा गया। इसी वजह से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया ताकि मौत की सही वजह साफ हो सके।

 

डॉक्टरों ने इस दौरान काफी गहराई से जांच की ताकि पता लगाया जा सके कि यह मामला आत्महत्या का है, अंदरूनी चोटों से जुड़ा है या फिर किसी तरह के जहर (नशे) का असर है।इसके लिए मेडिकल टीम ने शरीर के कुछ अहम अंगों के सैंपल भी सुरक्षित रख लिए हैं। जैसे पेट, लिवर, किडनी और दिल। इन सैंपल्स को आगे की जांच के लिए दिल्ली की एक सेंट्रल लैब में भेजा जाएगा, जहां हिस्टोपैथोलॉजी और टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: नदी में सीपियां चुनते समय अचानक बढ़ा पानी, एक ही परिवार के 10 लोग डूबे

क्या है पूरा मामला?

गौर करने वाली बात यह है कि 33 साल की ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में उनके घर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनके ससुराल वाले शुरू से ही इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि उनके मायके पक्ष का साफ आरोप है कि यह दहेज के लिए की गई सोची-समझी हत्या है।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कानूनी तरीके से तुलना करने के बाद ही सच सामने आ पाएगा। साथ ही घरेलू हिंसा से जुड़े सबूत जुटाने के लिए जल्द ही घटनास्थल का री-क्रिएशन भी किया जा सकता है।