हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी एक व्यापारी के घर में फायरिंग कर रहे थे। व्यापारी के परिवार ने क्राइम ब्रांच की टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वाले आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा। जब आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जहां 4 आरोपियों की मौत हो गई, जबकि कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

 

यह घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 के ए ब्लॉक की है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार यानी 9 जुलाई की रात आरोपियों ने एक व्यापारी के घर पर फायरिंग की थी। जांच में पता चला कि ये आरोपी दीपक नांदल गैंग के थे। गैंग के 5 आरोपियों ने रात के अंधेरे में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इन 5 आरोपियों में से 4 की मौत हो चुकी है, जबकि एक आरोपी घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 25 हजार में बेची गई बिहार की नाबालिग, प्रेमी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

 

व्यापारी के घर में की फायरिंग

 

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि दीपक नांदल गैंग के आरोपी व्यापारी को रुपये की वसूली के लिए धमकी दे रहे थे। इस गैंग का प्रमुख गैंगस्टर दीपक नांदल है, जो विदेश में रहकर पीड़ित व्यापारी को धमकियां देता था। रुपये की वसूली के लिए ही 5 आरोपियों ने व्यापारी के घर पर घुसकर फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहे थे, जबकि आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया और पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: 7 महीने में सिर्फ 17 केस निपटाए, बिहार के SDPO पर गिरेगी गाज?

 

इसके बाद पुलिस और पांचों आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पांचों आरोपियों को गोली लगी। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 4 आरोपियों की मौत हो गई, जबकि एक आरोपी का अभी इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।