उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को अपने दोस्तों के हाथ मात्र 1000 रुपये में बेच दिया। यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। पति ने खुद अपनी पत्नी को उन आरोपियों के साथ बाइक पर बिठाया था। अपने पति पर भरोसा करके महिला उन अनजान लोगों के साथ चली गई। उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके पति ही उसका सौदा कर चुका है।
बाइक पर बैठने के बाद उसके पति के दोस्त ने घर जाने के बजाय बाइक को सल्वा जंगल की तरफ मोड़ दिया। जंगल में ले जाकर आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार किया और उसे वहीं बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता अपने घर पहुंची और जब उसने अपने पति से इस बारे में बात की, तो उसे पता चला कि उसके पति ने ही उन लोगों से पैसे लेकर उसे उनके पास भेजा था। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें: लिवर की नकली दवाई बनाकर कमा रहे थे भारी मुनाफा, कंपनी की शिकायत पर 5 गिरफ्तार
पुलिस ने दर्ज किया केस
इस घटना के बाद पत्नी को न्याय दिलाने के लिए उनके आंखों से दिव्यांग जेठ उनके सहारा बने। महिला उन्हीं के साथ थाने पहुंची और अपना केस दर्ज कराया। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति, बदन सिंह और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूलों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में निकला झूठा
आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद से ही पति और उसके दोनों दोस्त घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें उनकी तलाश में जगह-जगह छापे मार रही हैं। गांव के लोग भी इस घटना से काफी गुस्से में हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
