झारखंड के खूंटी जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 5 लड़कियों को किडनैप किया फिर उनमें से 3 लड़कियों के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

5 में से 2 लड़कियां जैसे-तैसे भागने में कामयाब रहीं। उन लड़कियों ने तुरंत इसकी सूचना लोगों को दी और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

यह भी पढ़ें: पोप की मौत के बाद क्या होता है? कैसे चुना जाता है नया धर्म गुरु

कब की घटना?

खूंटी के एसपी अमन कुमार के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को देर रात हुई जब 5 लड़कियां रनिया इलाके में एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। इसी दौरान लगभग 18 लड़कों ने उनका पीछा किया और लड़कियों को अगवा कर किसी सूनसान जगह में ले गए। इस दौरान 2 लड़कियों ने आरोपियों को दांत से काट लिया और वहां से भाग गई। बची 3 लड़कियों के साथ 18 आरोपियों ने गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों पीड़िता को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। 

 

यह भी पढ़ें: डॉक्टर बना हैवान, 300 मरीजों का रेप; ज्यादातर बच्चों को बनाया शिकार

आरोपी गिरफ्तार अब क्या?

जंगल से भागी 2 लड़कियों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी और सभी को घटनास्थल पर ले गए। 5 में से तीन पीड़िता की उम्र 12 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। वहीं, आरोपी लड़कों की उम्र 12 से 17 साल के बीच है। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। पुलिस सभी पीड़ितो का मेडिकल टेस्ट करा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोर गृह भेज दिया गया है।