कोलकाता में एक 13 साल की नाबालिग लड़की को कथित तौर पर किस करने की वजह से 18 साल के एक लड़के, उसके पिता और दोस्त को बुरी तरह पीटा गया। रविवार को लड़की के घरवालों ने तीनों को नंगा परेड किया और पीट भी दिया। पुलिस ने लड़की के अभिभावकों को घरवालों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लड़के की उम्र 18 साल है। वह 13 साल की बच्ची से मिलने अपने दोस्त के साथ गया था। वहीं लड़की के चाचा ने उसे कथित तौर पर किस करते देख लिया। लड़की के चाचा ने लड़की के पिता और चाचा को यह बात बता दी। लड़की के घरवाले मौके पर आए और दोनों को जबरन अपने घर ले गए।

यह भी पढ़ें: एशियन पैरा गेम्स 2026: भारतीय खिलाड़ी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप

'कपड़े उतार दो या गोली खाओ'

लड़के के पिता को लड़की के घरवालों ने फोन किया। मौके पर बुलाया और मारने लगे। लड़की के घरवालों ने धमकी दी कि या तो अपने कपड़े उतार दो या गोली खाओ। उन्हें नंगा करके लड़की के घरवालों ने परेड कराया। अपने घर के बाहर करीब 50 मीटर तक उन्हें कपड़े उतरवाकर परेड करने के लिए मजबूर किया। 

 

पुलिस ने लड़के के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता के तहत लड़की के घरवालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास, किडनैपिंग, बंधक बनाने और मानहानि जैसे मामलों की जांच शुरू की है। 

यह भी पढ़ें: पुणे में दहेज उत्पीड़न के 2 मामले, कहीं पूरी सैलरी तो कहीं कार मांगने का आरोप

'बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी'

पुलिस ने लड़की के पिता, मां औ चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हमले में शामिल दूसरे लोगों को गिरफ्तार करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। पीड़ितों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि उन्होंने बंदूक दिखाकर धमकी दी है। पुलिस बंदूक बरामद नहीं कर पाई है। सीसीटी फुटेज खंगाली जा रही है। 

 

पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तीनों ने बताया है कि उन्हें बंदूक दिखाकर धमकी दी गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक वह बंदूक नहीं मिली है। जाँच अधिकारी इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं और मामले की जांच के तहत मुख्य चश्मदीदों से पूछताछ कर रहे हैं।