राजस्थान के पांच नगर निगमों में आज मेयर पद के लिए मतदान हो रहा है। जिन नगर निगमों में वोटिंग हो रही है उनमें- उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम हैं। सोमवार सुबह 10 बजे से ही जीते हुए पार्षद वोटिंग कर रहे हैं। इन पांच नगर निगमों में कुल 370 पार्षद मेयर का चुनाव कर रहे हैं।

 

बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपने-अपने पार्षदों को क्रॉस वोटिंग से बचाने के लिए किलेबंदी कर रखी है। वोटिंग के दौरान क्रॉस वोटिंग की संभावना और पार्षदों के रुख पर दोनों दल नजर रखे हुए हैं। उन नगर निगमों में दिलचस्प मुकाबला हो रहा है, जहां दोनों दलों के बीच सीटों का अंतर कम है।

निर्दलीय पार्षदों की बढ़ी अहमियत

उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर में मेयर पद के लिए बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। कुछ निगमों में निर्दलीय पार्षदों की संख्या भी अच्छी-खासी है, जिसकी वजह से वहां का चुनावी गणित को प्रभावित हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: जमुई में छात्रा से बदसलूकी, 3 गिरफ्तार, 7 संदिग्धों की तलाश, विपक्ष ने उठाए सवाल

भरतपुर-भीलवाड़ा में निर्विरोध जीती बीजेपी

राजस्थान में 9 सितंबर को निकाय चुनाव हुए थे। प्रदेश के नगर निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस कड़ी में बीजेपी ने अलवर, उदयपुर, पाली और अजमेर नगर निगमों में जीत दर्ज कर ली है, जबकि बीकानेर में कांग्रेस अपना मेयर बनाने में कामयाब रही। भरतपुर और भीलवाड़ा में बीजेपी निर्विरोध जीत गई।

अजमेर में हुआ नाटकीय चुनाव

इनमें से सबसे नाटकीय चुनाव अजमेर में हुआ। दरअसल, यहां बीजेपी के पास 32 और कांग्रेस के पास 37 पार्षद थे, जबकि 11 निर्दलीय पार्षद थे। कांग्रेस की तरफ से क्रॉस हो गई और कुछ निर्दलियों ने भी बीजेपी के पक्ष में वोटिंग की, जिसके बाद बीजेपी की जीत हो गई। 

 

वहीं, जोधपुर, जयपुर और कोटा नगर निगम के साथ में सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डों में दोबारा वोटिंग होने की वजह से इन जगहों पर अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को होगा। लवर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की सुमन लता अग्रवाल मेयर बनी हैं। पाली नगर निगम में बीजेपी की नमिता बुबुकिया ने कांग्रेस की बागी राजबाला हिंगड़ को हराया। बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के अनि कल्ला ने बीजेपी को हरा दिया।

 

यह भी पढ़ें: होमगार्ड भर्ती की रेस में दौड़ा इंजीनियर, मंजिल से 50 मीटर पहले तोड़ा दम

कांग्रेस का बीजेपी पर गंभीर आरोप

इस बीच राजस्थान नगर निकायों के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी सरकार पर पार्षदों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन व अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। गहलोत ने एक बयान में कहा, 'अब लोकतंत्र की हत्या में सिर्फ राजस्थान पुलिस को ही नहीं, हरियाणा पुलिस को भी शामिल कर चुकी है।'