महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के करीब ठाणे में एक बीएमडब्ल्यू कार हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर के बाद हाईवे के बीच में खाली पड़ी जगह पर पलट गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार के परखच्चे उड़ चुके हैं। कुछ पार्ट्स हाईवे पर पड़े हैं। पुलिस ने मुताबिक बीएमडब्ल्यू हादसे में दो लोगों की जान गई है। वहीं एक अन्य घायल है।

 

मृतकों की पहचान बदलापुर निवासी योगेश दीघे (26) और रिकेबा जैकब (24) के तौर पर हुई है। वहीं कार में सवार आनंद नाम का एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस के मुताबिक रविवार की तड़के करीब 4 बजे बदलापुर के नजदीक मुंबई-वडोदरा हाईवे पर यह दुर्घटना हुई है। कार सवार टिटवाला से लौट रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: 'डीके- डीके' के लगे नारे तो भड़के खरगे, कहा- फुटेज देखकर एक्शन लेंगे

 

बदलापुर पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या चालक ने शराब पी रखी थी या नहीं। उधर, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें: शिवसेना के पहले बागी सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शिंदे सेना में जाने की बताई वजह

 

लोगों ने बताया कि हादसा बेहद भीषण था। तेज आवाज से सभी लोग चौंक गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार के परखच्चे उड़ चुके थे। हाईवे पर मिट्टी और मलबा बिखरा था। कार के कुछ पार्ट्स भी हाईवे पर ही पड़े थे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार बहुत तेज थी। डिवाइडर से टकराने के कारण ड्राइवर ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया। कई बार पलटने के बाद हाईवे के बीच में पड़ी खाली जगह पर रुकी।