उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रायपुर पुलिस थाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां थाने के स्टेशन ऑफिसर का तबादला हो गया। जब रायपुर पुलिस थाने से स्टेशन ऑफिसर की विदाई हो रही थी, तो वहां मौजूद बाकी अधिकारियों की आंखें नम थीं। इनमें एक महिला पुलिस अधिकारी भी थीं, जो रोने लगीं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

रायपुर के स्टेशन ऑफिसर का नाम राम सिंह है, जिनका तबादला अब भरतकूट पुलिस स्टेशन में हो गया है। किसी भी पुलिस अधिकारी का तबादला होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन एक पुलिस अधिकारी के तबादले पर बाकी अधिकारियों का भावुक होना एक अनोखा नजारा है। इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

 

यह भी पढ़ें: 'बताओ जी, हैप्पी दीवाली', रिश्वत मांगने वाला होमगार्ड हो गया गिरफ्तार

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्टेशन ऑफिसर राम सिंह का रायपुर थाने में विदाई समारोह हो रहा है, जहां कई अधिकारियों ने राम सिंह को फूलों की माला पहनाई। इसी दौरान एक महिला कांस्टेबल अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाई और फूट-फूटकर रोने लगी।

इसके बाद राम सिंह ने महिला कांस्टेबल को गले लगाया और उन्हें न रोने के लिए कहने लगे। राम सिंह ने कहा, 'कोई दिक्कत नहीं होगी, हम आपको वहां बुला लेंगे।' इसके बाद ऑफिसर ने महिला के आंसू पोंछे, तो कांस्टेबल चुप हुई।

 

यह भी पढ़ें: 'कृष्ण भगवान टेढ़े', धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर मचा हंगामा

क्या है लोगों की राय?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 14.2 हजार लोगों ने देखा है और 98 लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखकर कई लोगों ने पुलिस टीम की एकता की तारीफ की है। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो कहते हैं कि पुलिस का तबादला होना कोई बड़ी बात नहीं है, इसलिए रोने की जरूरत नहीं थी।