कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट-ग्रेजुएट (CUET PG) का रिजल्ट जारी हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कल यानी 24 अप्रैल को CUET PG के रिजल्ट की घोषणा की। देशभर से लाखों छात्रों ने इस टेस्ट को दिया था। CUET PG का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जारी किया गया है और अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो आप भी इस रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस रिजल्ट के बाद अब लाखों छात्र कॉलेजों में एडमिशन के लिए अप्लाई करेंगे लेकिन कई छात्रों के मन में डर है कि शायद उनका स्कोर इतना नहीं है कि उन्हें उनके पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन मिल जाए। ऐसे छात्रों के पास अभी भी कई विकल्प हैं। 

 

अगर आपने CUET PG की परक्षा दी थी तो अब आपको तय करना है कि आपको किस कॉलेज में एडमिशन लेना है। इसके बाद आपको उस कॉलेज की पिछले साल की कटऑफ देखनी है। क्योंकि आमतौर पर हर साल कटऑफ लगभग बराबर रहती है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको किस कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। अगर आपको आपकी पसंद का कॉलेज नहीं मिलता है तो आप अन्य एंट्रेस टेस्ट के बारे में विचार कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 4 कॉलेज से UP बोर्ड के सभी टॉपर, सीतापुर और बाराबंकी का दबदबा

 

जामिया यूनिवर्सिटी

जानिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली में स्थित एक प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कई कोर्स के लिए खुद यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट आयोजित करती है। मास कम्युनिकेशन और प्रोफेशनल डिप्लोमा जैसे कोर्सेज के लिए जामिया अपनी प्रवेश परीक्षा खुद आयोजित करता है। बी.टेक में दाखिला JEE Mains के अंकों के आधार पर और बी.आर्क में NATA स्कोर के आधार पर होता है। अगर आप CUET PG के अलावा अन्य विकल्पों की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए जामिया एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 

MH-CET

महाराष्ट्र में कई टॉप कॉलेज हैं और मुंबई, पुणे जैसे शहरों में रहकर आप पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको CUET PG का एंट्रेस टेस्ट देने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र में अलग-अलग पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए MH CET परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा MBA, MMS, MCA, M.Arch, MHMCT, PGDM आदि जैसे कई प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए जरूरी होती है।

 

महाराष्ट्र CET सेल इस टेस्ट को आयोजित करवाता है। MAH CET PG परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होती है जिसमें लॉजिकल रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, एब्स्ट्रैक्ट रीजनिंग और कंप्यूटर अवेयरनेस जैसे महत्वपूर्ण सेक्शन शामिल होते हैं। इस परीक्षा के जरिए आप कई अच्छे कॉलेजों को टारगेट कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: M. Sc. जैसे कोर्स में भी जीरो एडमिशन, कर्नाटक में ऐसा क्यों होने लगा?

अन्य विकल्प

अगर आपके CUET PG में कम मार्क्स आए हैं तो आपके पास अभी भी कई विकल्प मौजूद हैं। CUET PG के अंडर देश की कुछ ही यूनिवर्सिटी आती हैं और अन्य यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एडमिशन के लिए आपको उनके खुद के एंट्रेस टेस्ट पास करने होते हैं। हर एक राज्य में अलग-अलग यूनिवर्सिटी हैं और उन यूनिवर्सिटी का एडमिश प्रोसेस अलग-अलग है। महाराष्ट्र की तरह ही कई राज्यों में एडमिशन के लिए राज्य स्तर पर टेस्ट आयोजित किए जाते हैं। ऐेसे में आप अपनी पसंद का कॉलेज सिलेक्ट करने के बाद उस कॉलेज के लिए टेस्ट दे सकते हैं। इसके अलावा कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी अपने टेस्ट आयोजित करवाती हैं।