उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार आज शाम 4 बजे खत्म होने वाला है। UPMSP की ओर से आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है कि आज यानी 23 अप्रैल की शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। इस साल 23 अप्रैल को बोर्ड नतीजे जारी कर रहा है और पिछले साल 25 अप्रैल को जारी किए गए थे। अब छात्रों के मन में सवाल है कि वह अपना रिजल्ट कहां देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ओर से छात्रों को कई विकल्प दिए गए हैं जिनमें वेबसाइट और डिजीवॉकर भी शामिल है।
UPMSP की 10वीं 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया गया था जिसमें 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की घोषणा के बाद आप DigiLocker पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: M. Sc. जैसे कोर्स में भी जीरो एडमिशन, कर्नाटक में ऐसा क्यों होने लगा?
DigiLocker पर कैसे चेक करें रिजल्ट?
- आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या फिर DigiLocker मोबाइल ऐप खोलें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से लॉगिन करें।
- होम पेज पर 'Class 10th and 12th Results 2026'का विकल्प दिखाई देगा।
- अभी इस विकल्प की जगह ' Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon' लिखा आ रहा है।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर डालें और अन्य डिटेल्स डालें।
- सब्मिट करते ही आपकी मार्कशीट आपके सामने ओपन हो जाएगी।
- इस रिजल्ट को आप पीडीएफ फॉर्मेट में अपने फोन में सेव कर सकते हैं।
यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पिछले साल की तरह ही स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी छात्रों को दी जाएगी लेकिन उसमें कुछ समय लग सकता है। हालांकि, जब तक आपको हार्ड कॉपी नहीं मिलती तब तक आप डिजिलॉकर वाली कॉपी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वेबसाइट से कैसे चेक करें रिजल्ट?
- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको 10TH/12TH रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- यहां से आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: CRPF में 10वीं और ITI पास के लिए निकली बंपर भर्ती, फॉर्म से सिलेबस तक सब जानिए
टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा कि बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। टॉपर्स को नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप या टैबलेट मिलेगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
