उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हजारों उम्मीदवारों को राहत देते हुए यूपी पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का फैसला किया है। आयु सीमा से जुड़ी यह राहत सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को मिलेगी। यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से अपनी आवाज उठा रहे थे।
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने 30 दिसंबर 2025 को यूपी पुलिस में 32,679 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। कॉन्स्टेबल की यह भर्ती नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला बटालियन, घुड़सवार दल के लिए होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए ही युवा उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें-- SSC ने जारी किया शेड्यूल, यहां देखें SSC CGL टियर-2 का पूरा टाइम टेबल
क्यों लिया फैसला?
पिछले कुछ सालों से भर्तियों में लगातार देरी हो रही थी। परीक्षा प्रक्रियाओं और प्रशासनिक कारणों से कई भर्तियां निर्धारित समय से नहीं हो पाई। इसका सबसे ज्यादा नुकसान उन युवाओं को हुआ है जो सालों से फिजिकल ट्रेनिंग, लिखित परीक्षा की तैयारी में लगे थे। भर्ती परीक्षा लेट होने के कारण कई उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम उम्र सीमा से ज्यादा हो गई थी। ऐसे में युवा पुलिस भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने भी इस मुद्दे पर युवाओं का साथ दिया और सरकार के सामने युवाओं की मांग रखी।
कितनी है उम्र सीमा?
उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 32679 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, पुरुषों के लिए उम्र सीमा 18 से 22 साल और महिलाओं के लिए उम्र सीमा 18 से 25 साल थी। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदावारों को अधिकतम उम्र सीमा में पांच सालों की छूट दी गई थी। इस नोटिफिकेशन के बाद से युवाओं ने मुखर होकर अपनी आवाज उठाई थी और अब हर कैटेगरी में अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी। इस छूट के बाद अब भर्ती के लिए 18 से 25 साल तक उम्र के पुरुष और 18 से 28 साल तक की महिलाएं आवेदन कर पाएंगी। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को कैटेगरी के हिसाब से भी छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: नहीं मिला था स्लॉट तो अब दे सकेंगे परीक्षा
जारी है अप्लीकेशन प्रोसेस
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करवा सकते हैं। फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 30 जनवरी निर्धारित की गई है। आप आयोग की वेबसाइट पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन करके अप्लाई कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP Police Constable 2026- Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करके आप अपना डिटेल्स डालकर फॉर्म भर सकते हैं।
- फॉर्म में पूरी डिटेल्स भरने के बाद फीस जमा कर दें।
- लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
