दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के जन्म के बाद 8 घंटे काम करने की शर्त रखी थी। इस बात से निर्देशक संदीप रेड्डी सहमत नही थे। उन्हें इस कारण मूवी 'स्पिरिट' से बाहर होना पड़ा था। इस पर काफी विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने 8 घंटे की शिफ्ट पर सहमति जताई थी और कुछ ने असहमति जताई। हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण 9 में अक्षय कुमार और रवि किशन शामिल हुए थे। 

 

जब करण जौहर ने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि आपने कई नए निर्देशकों और निर्माताओं को काम करने का मौका दिया। इस पर अक्षय ने कहा, एक बात यह भी है कई बड़े लोग मुझे अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं करना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस' का 20वां सीरीज चल रहा लेकिन काम कितनों को मिला?

अक्षय को बड़े निर्देशक क्यों नहीं करते कास्ट?

अक्षय ने आगे कहा, 'वे कहते हैं कि मैं सिर्फ 8 घंटे काम करता हूं लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि मैं आठ घंटे तक अपनी वैनिटी वैन में नहीं जाता हूं। अभिनेताओं के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है अच्छा दिखना। लोग उन्हें एनर्जेटिक और खूबसूरत देखना चाहते हैं न कि थका हुआ इसलिए उन्होंने बताया कि वह सिर्फ आठ घंटे काम करते हैं और बाका का समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं, खाना खाते हैं और अपने शरीर का ख्याल रखते हैं।'

 

 रवि किशन ने अक्षय के सपोर्ट में कहा कि अक्षय लगातार 8 घंटे काम करते हैं। उन दोनों ने साथ में 4 फिल्मों में काम किया। रवि ने कहा कि अक्षय अपने काम को जल्दी से जल्दी खत्म करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, 'वह प्रोड्यूसर के पैसे भी बचाते हैं। इसी तरह कोई अक्षय कुमार बनता है। इसकी वजह से कई लोगों को काम भी मिलता है क्योंकि फिल्म यूनिट में 300 से 400 लोग होते हैं। प्रोड्यूसर भी खुश रहते हैं क्योंकि उनका पैसा बर्बाद नहीं होता है। वह अपनी फिल्में लगभग 55 दिनों में ही पूरी कर लेते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'चोली के पीछे क्या है...' डांस पर हुई थी ट्रोलिंग, Roadies में आ गईं सौम्या यादव

3 से 4 फिल्में करने पर क्या बोले अक्षय?

अक्षय ने कहा कि किसी ने कहा था कि आपने 60 से 65 दिन में फिल्म को कैसे खत्म कर लते हैं। हाल ही में मैंने क्रिस्टोफर नोलन का इंटरव्यू पढ़ा था, 'उन्होंने बताया कि वह 90 दिनों से ज्यादा अपनी फिल्म को खत्म करने में नहीं लगाते हैं। टॉम क्रूज ने अपनी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल को 55 दिनों में कंप्लीट किया था।' उन्होंने आगे कहा कि लोग मेरी आलोचना करते हैं कि मैं सालभर में दो से तीन फिल्में कर लेता हूं। लोग मुझसे पूछते हैं कि आप इतनी फिल्मों क्यों करते हैं? काम नहीं करूंगा तो क्या करूंगा।  मैं अभी तक नहीं समझ पाया हूं कि लोग यह सवाल क्यों पूछते हैं।