रियलिटी शोज में टीवी और सोशल मीडिया के पॉपुलर चेहरे नजर आते हैं। इन शोज में सेलेब्स के बीच में झगड़ा, प्यार और दोस्ती हर एंगल दिखने को मिलता है। कुछ अपनी रियलिटी दिखाते हैं। कुछ सिर्फ कैमरा में दिखने के लिए अपने रिलेशन बनाते हैं। हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने रियलिटी शो में खूब झगड़ा किया और बाद में भी दोनों के बीच में कैट फाइट देखने को मिली।
इस लिस्ट में शिल्पा शिंदे, हिना खान से लेकर श्रेया कालरा और अपूर्वा मुखर्जी तक का नाम शामिल है। हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो में हिना खान और उर्फी जावेद बतौर गेस्ट बनकर पहुंचीं। इस दौरान हिना की मुलाकात शिल्पा शिंदे से हुईं। इस शो में दोनों के बीच में कैट फाइट देखने को मिली। दोनों की दुश्मनी पुरानी है।
यह भी पढ़ें: पहले दिन विजय की 'जन नायकन' पड़ी सुस्त, नहीं टूटा 'लियो' और 'कुली' का रिकॉर्ड
हिना खान और शिल्पा शिंदे
हिना खान और शिल्पा शिंदे ने साथ में 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था। इस शो में दोनों के बीच में खूब झगड़ा हुआ था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे पर कमेंट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। शिल्पा और हिना एक दूसरे पर जमकर पर्सनल अटैक करती हैं। अब फिर दोनों 'लॉक अप 2' में भिड़ते हुए नजर आईं।
श्रेया कालरा और अपूर्वा मुखर्जी
अपूर्वा मुखर्जी ने हाल ही में 'लॉक अप 2' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। इस शो में अपूर्वा ने आते ही बवाल मचा दिया है। शो में श्रेया और अपूर्वा के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। दोनों की दुश्मनी पुरानी है। इससे पहले दोनों ने साथ में एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। इस शो को श्रेया ने जीता था और एक इंटरव्यू में अपूर्वा को लेकर कहा था कि उसमें बहुत एटीट्यूड है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक-दूसर के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी। अब फिर से दोनों साथ में एक शो में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'तुम्हारे यहां ED रेड होगी', पेपर लीक पर बोले एल्विश, किसने दी धमकी?
श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी
आकांक्षा चौधरी को 'स्प्लिट्सविला' से पहचान मिली थी। इस शो के खत्म होने के बाद आकांक्षा और श्रेया कालरा के बीच में सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी हुई थी। दोनों के बीच में छत्तीस का आंकड़ा है। अब ये दोनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में नजर आ रही हैं। शो में भी दोनों के बीच में पुरानी बातों को लेकर जमकर बहसबाजी हुई थी।
