अमेरिका के सिएटल एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वीडियो में कुछ इमिग्रेशन अधिकारी एक शख्स को घसीटते हैं। वहीं एक महिला उनके पैर पकड़कर खूब रो और चिल्ला रही है। महिला कहती है कि उसके पास वर्क परमिट है और अधिकारी उसके बेटी को ले जा रहे हैं। इमिग्रेशन अधिकारियों ने सिएटल-टैकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो लोगों को हिरासत में लिया है।  

 

दोनों लोग जेट ब्रिज से विमान तक पहुंचने वाले ही थे। तभी मास्क पहने इमिग्रेशन अधिकारी वहां पहुंचे और जबरन लोगों को हिरासत में लेने लगे। अफरा-तफरी और हंगामे के कारण लॉस एंजिल्स जाने वाली प्लाइट देरी से उड़ी। उधर, अधिकारियों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान एक शख्स ने उन पर गर्म कॉफी फेंकी।  

 

 

यह भी पढ़ें: आज भारत दौरे पर नेपाली PM बालेन्द्र शाह, बागडोगरा की खबर को भारत ने बताया फर्जी 

 

 

 

ICE ने क्या लगाया आरोप?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मास्क पहनने अधिकारी एक शख्स को घसीटकर ले जाते दिख रहे हैं, जबकि महिला पैर पकड़कर उन्हें रोकती है। बाद में ICE ने अपने एक बयान में बताया कि महिला का नाम सोफिया हर्नांडेज है। आरोप लगाया कि वह गैर-कानूनी तरीके से मेक्सिको से अमेरिका आई थी। उस पर एक संघीय अधिकारी पर हमले का केस भी बनता है। महिला वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में रुकी थी।

कार्रवाई के कारण देरी से उड़ी फ्लाइट 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना अलास्का फ्लाइट 1306 के बोर्डिंग के दौरान की है। अलास्का एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी पहले नहीं दी थी। एयरलाइन ने यह भी बताया कि कार्रवाई के चलते फ्लाइट के उड़ान भरने में देरी हुई।

मेहमानों को परेशान करने वाली हरकत

अपने बयान में एयरलाइन ने कहा, 'हम आज सुबह अलास्का फ्लाइट 1306 की बोर्डिंग के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसी की कार्रवाई से चिंतित हैं। हम समझते हैं कि यह घटना प्रभावित कर्मचारियों और मेहमानों के लिए कितनी परेशान करने वाली रही है। एयरलाइन हर अतिथि के सम्मान और गरिमा के साथ पेश आने के लिए प्रतिबद्ध है।'

 

यह भी पढ़ें: 'जब तक पकड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं', गोल्डी बराड़ के पीछे पड़ी FBI

विवादों में ICE की कार्रवाई

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद ICE की कार्रवाई का विरोध भी होने लगा है। वाशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने कहा कि यूएस फेडरल इमिग्रेशन एजेंटों को आउट ऑफ कंट्रोल हो चुके हैं। पूरे अमेरिका में इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एजेंट कथित तौर पर अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से रहने वाले लोगों को हिरासत में लेने का दावा करते हैं, लेकिन उनकी यह कार्रवाई हमेशा से ही विवादों में रही है।