भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज (28 जून) खेला जाना है। मेजबान आयरलैंड ने पहले मुकाबले में उलटफेर करते हुए टीम इंडिया को 34 रन से शिकस्त दी थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ यह उसकी पहली जीत थी। अब उसकी निगाहें ऐतिहासिक सीरीज जीत पर होगी। दूसरी तरफ भारतीय टीम इस बार कोई भूल नहीं करना चाहेगी। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में उतरी वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले जीत हासिल करने के लिए बेताब होगी।
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
वॉशिंगटन सुंदर का पिछला मुकाबला बेहद खराब गुजरा था। उन्होंने 1 ओवर में 19 रन खर्च दिए थे। इसके बाद वह बल्ले से भी फेल रहे और 12 गेंद खेलकर सिर्फ 9 रन ही बना पाए। उन्हें प्लेइंग-XI से बाहर कर सूर्यांश शेडगे को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया जा सकता है। वैभव सूर्यवंशी को भी आज मौका मिलने की संभावना है। अभिषेक शर्मा को आराम देखर 15 साल के वैभव के लिए जगह बनाए जाने की उम्मीदें हैं। वैभव आज खेलते हैं, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बनेंगे।
यह भी पढ़ें: 'कोहली से कभी नहीं मिला...,' विराट संग दोस्ती पर बोले नोवाक जोकोविच
भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 से जुड़े हर डिटेल:-
IND vs IRE 2nd T20 मैच कब से शुरू होगा?
भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार, शाम 6 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 5:30 बजे टॉस होगा।
IND vs IRE 2nd T20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भी बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रिया-अल्जीरिया का मुकाबला 3-3 से ड्रॉ पर छूटा, ईरान FIFA वर्ल्ड कप से बाहर
IND vs IRE 2nd T20 मैच टीवी पर कहां दिखेगा?
इस मुकाबले का भारत में लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर यह मैच देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।
IND vs IRE 2nd T20 मैच मोबाइल पर कैसे देखें?
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच का मोबाइल पर लुत्फ उठाने के लिए सोनी लिव ऐप्प पर जाना होगा। सोनी लिव वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव
आयरलैंड - टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लार्किन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलित्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा


