बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। गांधी मैदान से राजभवन की तरफ बढ़ रहे छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर ही चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। 

 

 

 

 

पुलिस छात्रों पर पर पानी की बौछार छोड़ी और कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया। पानी की बौछार के बीच भी छात्र डटे रहे। उधर, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बीपीएससी परीक्षा विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी को पत्र लिखा। सरकार से छात्रों की मांगों के समाधान और बातचीत करने का आह्वान किया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: यूनिवर्सिटी कैंपस में आंदोलन कर रहे थे छात्र, फौजी ने बरसाई गोलियां

विरोध की वजह क्या?

छात्र 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। विवाद की असली वजह शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) को दो चरणों में आयोजित करने का प्रस्ताव है। छात्र इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने चौथे चरण का आधिकारिक विज्ञापन जारी करने की मांग भी की। छात्रों की मांग है कि TRE-4 परीक्षा एक ही चरण में हो। इसके अलावा निगेटिव मार्किंग को खत्म किया जाए। बता दें कि पिछले नौ दिनों से पटना में छात्रों की भूख हड़ताल चल रही है। उनका आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: रक्षा निर्यात में भारत कितना पीछे, रिसर्च पर खर्च भी घटा, कैसे पूरा होगा लक्ष्य?

डीएसपी ने कहा- हम आगे नहीं बढ़ने देंगे

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे तो पुलिस उन्हें रोकेगी। हालांकि बातचीत सकारात्मक रही है। उम्मीद है कि छात्र मान जाएंगे। उन्होंने सीनियर अधिकारियों के सामने कई मुद्दों को उठाया हैं और नतीजा सकारात्मक रहा है। मुझे उम्मीद है कि भीड़ कम होगी और वे मान जाएंगे। अगर वे नहीं मानते हैं तो हम उन्हें यहीं रोक देंगे। हम उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने देंगे।