भारतीय जनता पार्टी के सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम ने कांग्रेस के एक नवंबर को दिल्ली में जुटने को लेकर हरियाणा के लोगों से कहा है कि वह दिल्ली न जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अराजकता फैलाने का काम कर रही है। राहुल गांधी प्राइम मिनिस्टर बनने को बेताब हैं। वह चालते हैं कि देश में अराजकता फैलाकर इस राज को खत्म किया जाए। विधायक रामकुमार गौतम ने आज चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कॉकरेच जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने जंतर मंतर पर अराजकता फैलाने की कोशिश की है।
रामकुमार गौतम ने दावा किया है कि अब फिर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में वही कांड करने का उनका इरादा है। इन सभी लोगों ने राजभोग किया है। अब वह यही चाहते हैं कि देश में अराजकता फैलाकर 2029 से पहले इस राज को खत्म किया जाए, जैसे नेपाल, बांग्लादेश में हुआ। उसी तरह का खेल वह हिंदुस्तान में करना चाहते हैं। रामकुमार गौतम ने कहा कि आजादी की लड़ाई सब ने मिलकर लड़ी थी, लेकिन देश का बंटवारा बेहूदा तरीके से हुआ था ’ उस समय के उम्मीदवार अगर स्टैंड लेते कि हमें बंटवारा नहीं चाहिए तो लाखों लोग नहीं मारे जाते, बेटियों के साथ गलत काम नहीं होते।
उन्होंने दावा किया कि बंटवारे के बाद जो पाकिस्तान बना था उसमे जो हिंदू सिख की आबादी थी, वह खत्म हो गई। अब जो बचे हैं, वहां उनकी कोई जिंदगी नहीं। उस दौरान यहां जिन्होंने हिंदुस्तान का शासन चलाया, वो पाकिस्तान की तरह चलाया। हालात ऐसे थे कि कश्मीर में जवानों को पत्थर मारे गए। हिंदुस्तान को दोबारा पाकिस्तान बनाने का प्रयास किया गया। ऐसा शासन था इस देश में।
यह भी पढ़ें: हरियाणा BJP की पदयात्राएं 30 अक्टूबर से, अमित शाह समेत दिग्गज होंगे शामिल
'बीजेपी ने इस देश का रुतबा बढ़ाने का काम किया'
बीजेपी ने इनडिपेंडेंट अपनी सरकार 2014 में बनाई। नरेंद्र मोदी को पीएम फेस डिक्लेयर किया गया। उसके बाद राम मंदिर निर्माण किया, कश्मीर में भी व्यवस्था सुधारी। कानून बनाकर तीन तलाक वाली प्रथा को खत्म करवाया। पूरे देश में शौचालय बनाए गए। महिलाओं को एक तिहाई एमएलए, एमपी में रिजर्वेशन दिया। बीजेपी ने इस देश का रुतबा बढ़ाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र हिंद की चादत गुरू तेग बहादुर, गुरू गोबिंद सिंह को नमन किया। इनकी कुर्बानियों की वजह से आज जिंदा हैं।
रामकुमार गौतम ने कहा कि इतनी अच्छी पार्टी को मल्लिकार्जुन खड़गे गाली देते हैं। खड़गे की हैसियत क्या है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी , प्रियंका गांधी का खड़गे चेला है। वह कांग्रेस का छोटा सा कारिंदा है। खड़गे की हैसियत और नरेंद्र मोदी की हैसियत को मिलाना बहुत बड़ी गलती होगी। नरेंद्र मोदी के चेहरे पर बीजेपी सरकार बनी। पहले हालात था कि देश के काबिल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अमरीका में एयरपोर्ट पर तलाशी ली गई थी। अब देश का नक्शा ही बदल गया है।
यह भी पढ़ें: केंद्र में सेवाएं दे रहे 4 IAS अधिकारी वापस आएंगे हरियाणा, सरकार ने पत्र लिखा
जातिवाद फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी
रामकुमार गौतम ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के लिए बेताब है। राहुल गांधी का जातिगत जनगणना करवाने की बात कहना बेहुदा था। ये जातिवाद फैलाकर देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ ही नहीं है। इससे देश के सैनिकों का अपमान हुआ है। कांग्रेस के राज में कश्मीर समस्या हुई। वहां कई लोग मारे गए, कई जवान शहीद हुए। काफी इलाका चाइना को दे दिया। राहुल गांधी ने पिछले दिनों देश की यात्रा की थी। वह अपने देश की सभ्यता को नहीं जानते। राहुल गांधी को ये भी नहीं पता कि कौन सी फसल कब होती है। वह देश में 2029 से पहले अराजकता फैलाना चाहते हैं और सरकार को तोड़ना चाहते हैं।
रामकुमार गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पर इल्जाम था कि उन्होंने खालिस्तानियों से फंडिंग ली थी। ममता बनर्जी के शासन में हम अपने धर्म के त्योहार भी नहीं मना सकते थे। वहां ऐसा राज बना रखा था, जैसे बांगलादेश या पाकिस्तान का राज हो। लालू प्रसाद यादव, मुलायम का राज भी देखा है। उस दौरान कई रामभक्त मरवाए गए थे। उस सरकार के दौरान रेपिस्ट को लेकर बयान दिया गया था कि बच्चे हैं, गलती कर देते हैं। रामकुमार गौतम ने कहा कि ऐसे लोग इस समय चीफ मिनिस्टर, प्राइम मिनिस्टर बनने को बेताब हैं।
यह भी पढ़ें: रेल हादसे रोकने के लिए रेलवे का बड़ा कदम, लोको पायलट के लिए प्रैक्टिस अनिवार्य
'दिल्ली जाओगे तो बहुत पछताओगे'
रामकुमार गौतम ने कहा कि विशेषतौर से हरियाणा वाले दिल्ली न जाएं। वहां कुछ नहीं है। वहां पिछले दिनों जंतर-मंतर पर जो हुआ, सब ने देखा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हकीकत में पप्पू हैं। पप्पू राहुल गांधी ने हुड्डा को जलील किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से एक साल ज्यादा समय में लीडर आॅफ आॅपोजिशन नहीं बनाया गया। हरियाणा में कांग्रेस नहीं बची। कांग्रेस का पूरा वोट बैंक बीजेपी में शिफ्ट हो गया था। हरियाणा में हुड्डा कांग्रेस बची थी। सभी एमएलए भूपेंद्र हुड्डा के पक्ष में थे। चुनाव लड़ा गया तो कांग्रेस को वोट देने वाले मुस्लिम, शासन कर चुके लोग थे। नारनौंद की सीट कुमारी सैलजा के लिए डिक्लेयर हुई थी, लेकिन टिकट नहीं मिली तो वह प्रचार करने नहीं गई थी। अगर हरियाणा में कांग्रेस आती भी है तो भूपेंद्र हुड्डा को पप्पू किसी भी सूरत में चीफ मिनिस्टर नहीं बनाएगा।
उन्होंने कहा कि इसलिए वह देशवासियों, हरियाणा वासियों कह रहे हैं कि दिल्ली मत जाना। दिल्ली जाओगे तो बहुत पछताओगे, अच्छा नहीं होगा। दिल्ली में किसी काम के लिए बुलाया जा रहा है। क्या जरूरत पड़ रही है दिल्ली में बुलाने की। क्या अराजकता फैलाने के लिए, हुडदंग मचाने के लिए, देश का सत्यानाश करने के लिए बुलाया जा रहा है। उन्हें राज कभी नहीं मिलेगा। उन्हें हिंदूस्तान से प्यार होता तो वह पुश्तैनी सीटों को छोड़कर मुस्लिम बहुल क्षेत्र केरला में जाकर न लड़ते।
यह भी पढ़ें: अंबाला के शहीदी स्मारक की खासियत क्या है, कब होगा उद्घाटन?
'क्या दिल्ली जाकर लूटपाट करेंगे'
रामकुमार गौतम ने कहा कि खड़गे का बयान पर नरेंद्र मोदी के पैर पकड़कर माफी मांगे। देश से माफी मांगे। नरेंद्र मोदी के पिता अब दुनिया में नहीं हैं। उन्हें गाली देना ठीक नहीं है। नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है। रामकुमार गौतम ने कहा कि जंतर-मंतर पार्लियामेंट के पास है। वहां हुड़दंगियों का रूप देख लियाा है। अब उन्हें वहां बैन करना ही चाहिए था। वहां जाकर वह क्या करना चाहते थे। राहुल गांधी प्राइम मिनिस्टर के पास क्या लेने गया था। वह चाहते थे कि देश में ऐसे हालात पैदा कर दें जो बांगलादेश, नेपाल में हुआ। इन्हें रामलीला ग्राउंड में भी जगह नहीं देनी चाहिए थी। इन्हें बुराड़ी में जगह देनी चाहिए थी। वहां भी ये बदमाशी करेंगे। ये त्योहारी सीजन है, लोग खरीदारी के लिए आते हैं। ऐसे में ये वहां जाकर लूटपाट करेंगे क्या। ये वहां खुद मरेंगे, औरो को भी मरवाएंगे।
यह भी पढ़ें: अनिल विज ने खड़गे का पुतला फूंका, बोले- कांग्रेस को नहीं माफ करेगा देश
'हुड्डा सरकार ने सट्टा बाजार से वोट चोरी की'
रामकुमार गौतम ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जो शासन चलाया। उस दौरान हुड्डा का मेन टारगेट लोकदल को कमजोर कर उसका वोट बैंग कांग्रेस में ट्रांसफर करना था, लेकिन कांग्रेस का वोट बैंक बीजेपी में ट्रांसफर हो गया। कांग्रेस हरियाणा में वोट चोरी का हवाला देती है, लेकिन वोट चोरी कांग्रेस ने की है। रामकुमार गौतम ने कहा कि वह नारनौंद से दो बार एमएलए रहे। इस बार सफीदों से चुनाव ये सोचकर लड़े थे कि आधी वोट उनकी है। इसके बाद वह चार हजार वोट से जीते। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने सट्टा बाजार, एग्जिट पोल स वोट चोरी की है। वह सोच रहे थे कि हुड्डा राज आएगा, लेकिन राज बीजेपी का ही बनना था। जिस दिन नायब सैनी का चेहरा आगे कर चुनाव लड़ा गया तो गरीब तबका लामबंद हो गया।
राइट थिंकिंग लोग कॉम्पेरिजन करने लग गए थे। लोग चाहते थे कि सभी जगह डेवलेपमेंट हो। सब को नौकरियां मिलें। उन्होंने कहा कि उन्होंने जींद से डिक्लेयर किया था कि नायब सैनी सीएम बनेंगे। रामकुमार गौतम ने कहा कि सैलजा दो बार अंबाला, सिरसा से चुनाव जीती। उसके पिता सेंटर में वजीर बने। उसके बाद भी टिकटें हुड्डा के खाते में गई। इससे कुमार सैलजा के साथ ज्यादती हुई। कुमार सैलजा के अपमान की वजह से बीजेपी को वोट मिले। सैलजा को टिकट न मिलने का गहरा असर हुआ।
यह भी पढ़ें: 1 नवंबर सिखों को 1984 याद दिलाता है, कांग्रेस ने यही तारीख क्यों चुनी- नायब सैनी
'सफीदों, उचाना, नरवाना से नहीं जीतती थी बीजेपी'
मंत्री पद न मिलने की कसक पर रामकुमार गौतम ने कहा कि मुझे बीजेपी ने टिकट दिया तो मैंने अपना काम बखूबी किया। पार्टी ने मुझे किसी लायक समझा या नहीं ये पार्टी का काम है। बीजेपी कभी सफीदों, उचाना, नरवाना से जीतती नहीं थी। मैंने भी अपना रोल अदा किया। मनोहरलाल खट्टर ने पहली बार हरियाणा में कानून का राज स्थापित किया था। पहले नौकरी भी सिफारिश से मिलती थी। पिछली बार जींद में एक सीट थी, अब चार सीटें हैं। उस दौरान पार्टी का बड़ा रोल था, साथ में मेरा भी कुछ न कुछ रोल था। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने असेंबली में उनसे कहा था कि आपको घमंड है कि आपने सारी सीटें जिताई, आप इस्तीफा दे दो। मैने कहा था कि क्यों इस्तीफा दे दो। तूम तब आए थे, जब तुम्हारा पूरा परिवार साथ था। तुम्हें जब 48 हजार वोट से जिताया था, तब मैं था तुम्हारे साथ था। अब उन्होंने तुजुर्ब भी कर लिया है।
