उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी पत्नी के शोषण को झेल नहीं पाया, जिससे थक-हार कर उसने खुद की जान ले ली। शख्स ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी की वजह से बेहद परेशान है। इसी वीडियो को सुसाइड से ठीक पहले व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाया, फिर एक मंदिर के पास पेड़ पर गमछे से लटककर फांसी लगा ली। शख्स का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने शख्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

 

यह मामला 14 मई का है, जहां गोरखपुर के बुढ़िया माता मंदिर के पास शख्स ने आत्महत्या की थी। इस शख्स का नाम प्रघुम्न कुमार यादव है, जिसकी उम्र 33 साल है। प्रघुम्न की पत्नी का नाम अर्पिता है। दोनों की शादी 2017 में हुई थी। दोनों के बीच 2020 से विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मामला गोरखपुर कोर्ट तक पहुंच गया। पुलिस और प्रघुम्न के परिवार के मुताबिक, अर्पिता ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। जानकारी के लिए बता दें कि प्रघुम्न पेशे से इंजीनियर थे, जो पिछले कुछ सालों से मध्य प्रदेश में काम करते थे। इस मुकदमे की वजह से वह मई महीने में गोरखपुर आए थे। बार-बार ऑफिस से छुट्टी लेना और गोरखपुर आने की वजह से वह दुखी हो चुके थे।

 

यह भी पढ़ें: 'रेन-रेन गो अवे' हमारी संस्कृति नहीं', UP के शिक्षा मंत्री का दावा, ट्रोल हुए

 

प्रघुम्न की शादी में दरार आने की वजह

 

प्रघुम्न के परिवार के मुताबिक, प्रघुम्न की पत्नी शादी के बाद सिर्फ 3 महीने ही ससुराल में रही थी, उसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। जब प्रघुम्न नौकरी के सिलसिले में दिल्ली गए, तो अर्पिता भी वहां प्रघुम्न के साथ रहने लगी। उस दौरान दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे थे।

 

प्रघुम्न के परिवार ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में रहते हुए एक बार अर्पिता ने प्रघुम्न का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। इसी वजह से प्रघुम्न ने उन्हें वापस मायके भेज दिया।अर्पिता ने मायके आने के बाद प्रघुम्न के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का मुकदमा दायर किया था। उसी सिलसिले में प्रघुम्न गोरखपुर आया था।

 

यह भी पढ़ें: स्कूटी से फिसले, रोड रोलर के नीचे दबे, दिल दहला देगा हादसे का वायरल वीडियो

 

वायरल वीडियो में प्रघुम्न ने क्या कहा?


प्रघुम्न ने वीडियो में कहा, 'हार गया जिंदगी से, मैंने बहुत दुख देखे हैं। दुख देने वाला कोई और नहीं है, बल्कि मेरी वाइफ है, जिसने मेरे साथ इतने अत्याचार किए हैं कि कोई सोच भी नहीं पाएगा। पिछले एक-डेढ़ महीने से मेरे दिमाग में यह चल रहा था कि मैं सुसाइड कर लूं। ठीक है, आज वह दिन आ गया।'

इसके बाद अपने बड़े भाई के लिए कहा, 'भाई, कभी मां-पापा को छोटे भाई की कमी महसूस मत होने देना। हालांकि मैं गलती कर रहा हूं। हर मां-बाप को उनके बेटे का सहारा मिलना चाहिए लेकिन मैं नहीं कर पाऊंगा।' इसके बाद प्रघुम्न ने पेड़ की तरफ कैमरा किया, जहां उन्होंने सुसाइड किया। प्रघुम्न ने व्हाट्सऐप स्टेटस लगाया था, जिसे देखकर परिजन ने पुलिस को सूचना दी थी।