गर्मी के मौसम में मुंहासे की समस्या आम होना आम बात है। धूल, धूप और प्रदूषण का असर चेहरे पर भी दिखाई देता है। खासतौर से मुंहासे की समस्या उन लोगों को होती है जिनकी त्वचा ऑयली होती है।
कुछ लोगों को लगता है कि त्वचा संबंधी समस्याओं का मुख्य कारण अधिक तापमान है लेकिन यह सच नहीं आपके खान पान का प्रभाव भी पड़ता है। हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन चीजों को खाने से मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है। हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो त्वचा में ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: लंच में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये डिशेज, वजन घटाने में मिलेगी मदद
मुंहासे को बढ़ाती हैं ये चीजें
शुगर
शुगर आपके शरीर में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। जब शरीर में इंसुलिन का लेवल ज्यादा होता है दो सीबम प्रोडक्शन और सूजन बढ़ जाती है जिसकी वजह से पोर्स बंद हो जाते हैं। अगर आपको मुंहासे की समस्या रहती है तो आइसक्रीम, कुल्फी और सॉफ्ट ड्रिंक्स को पीने से परहेज करना चाहिए।
आम
आम सीधे तौर से मुंहासे का कारण नहीं बनता है लेकिन इसमें प्राकृतिक रूप से मिठास होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है। अधिक चीनी की वजह से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ता है। इसकी वजह से ऑयल ग्लैंड से अधिक तेल निकलता है जो मुंहासे को बढ़ाने का काम करता है।
तली-भूनी और मसाले वाली चीजें
बाहर की तली-भूनी चीजों में फैट, प्रोसेस्ड कार्ब्स और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। ये चीजें शरीर में सूजन बढ़ाती और हार्मोन इम्बैंलेस का कारण बनती है जिसे मुंहासे की समस्या होती है। मसाले वाली चीजें शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करती है जिसकी वजह से त्वचा में खुजली, रेडनस की समस्या होती है।
यह भी पढ़ें: रात को नींद नहीं आती? घबराहट और अनिद्रा होगी छू मंतर, बस करना होगा यह काम
डायरी प्रोडक्ट्स
डायरी प्रोडक्ट्स भी आपके शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ाने का काम करते हैं जिसकी वजह से सीबम का प्रोडक्शन बढ़ जाता है।
गर्मी में कैसे रखें त्वचा का ख्याल?
गर्मी में खीरा, संतरा, बेरिज और हरी सब्जियां खाना चाहिए।
त्वचा को फ्रेश रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
किसी भी तरह के प्रोडक्ट को बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल न करें।
